Popularunnaoउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबर

मुसंडी शरीफ में 30वें उर्स-ए-साबरी का भव्य आगाज, चादर पोशी के साथ पहला दिन संपन्न

मुसंडी शरीफ में 30वें उर्स-ए-साबरी का भव्य आगाज, चादर पोशी के साथ पहला दिन संपन्न
क्रॉसर : अकीदत के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय उर्स, साबरी फाउंडेशन ने लगाई मानवता की चौपाल
उन्नाव। तहसील पुरवा के ग्राम मुसंडी शरीफ (साबिर नगर) में अलहाज सूफी सैय्यद मुहम्मद जकरिया शाह उर्फ गुलाम साबिर हसनी का चार दिवसीय 30वां सालाना उर्स-ए-साबरी कल (सोमवार) से पूरे अकीदत और एहतराम के साथ शुरू हो गया। उर्स के पहले दिन दरगाह परिसर में जायरीनों का तांता लगा रहा और फिजां सूफियाना रंग में रंगी नजर आई।
उर्स के पहले दिन की शुरुआत फजर की नमाज के बाद कुरआन खवानी और सलातो-सलाम के साथ हुई। दोपहर में लंगर-ए-आम का एहतमाम किया गया। असर की नमाज के बाद रिवायती तरीके से पेश मुन्ना साबरी ब्रदर्स के लोगों द्वारा चादर पोशी व गुलाबपोशी की गई और कव्वाली का दौर चला। मगरिब के बाद दरगाह पर चिरागां (रोशनी) की गई, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। उर्स के दौरान इबादत के साथ-साथ खिदमत-ए-खल्क (जनसेवा) की भी अनूठी मिसाल पेश की गई। ‘साबरी फाउंडेशन ट्रस्ट’ की ओर से लगाए गए शिविर में गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त कंबल, साड़ी और कपड़े वितरित किए गए। इसके अलावा, स्वास्थ्य शिविर में लोगों की आँखों की जाँच कर चश्मे दिए गए और लुकमाने हयात तेल, सुकून तेल व अन्य दवाइयां मुफ्त बांटी गईं।
बॉक्स-
12 फरवरी तक चलेगा मेला
उन्नाव। दरगाह के सज्जादा नशीन सूफी सैय्यद जुनैद इकबाल शाह साबरी और मुंबई से आए विशेष अतिथि सूफी सैय्यद मुहम्मद जहीर अनवर (मुन्ना साबरी) ने बताया कि यह उर्स 12 फरवरी तक चलेगा। आने वाले दिनों में महफिल-ए-रंग, कुल शरीफ और संदल की रस्में अदा की जाएंगी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button