
नयी दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को प्रदूषण के मामले में स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने साफ संकेत दिया कि इसके लिए केवल किसानों और पराली जलाने को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। निजी वाहनों, परिवहन व्यवस्था और स्थानीय स्तर पर होने वाले प्रदूषण पर भी जवाबदेही तय करनी होगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सवाल उठाया कि क्या प्रदूषण फैलाने में अभिजात्य वर्ग की गाड़ियों की भूमिका को नजरअंदाज किया जा सकता है। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और अमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति के आसपास बना हुआ है। उन्होंने इसकी तुलना रोजाना करीब 30 सिगरेट पीने से होने वाले नुकसान से की।

पीठ में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल थे। अपराजिता सिंह ने अदालत को बताया कि 5 नवंबर को दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान करीब 14 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा पहले से प्रदूषित है और पराली जलाने से स्थिति और खराब हो जाती है। हालांकि, परिवहन और स्थानीय स्तर पर होने वाला प्रदूषण भी बड़ी समस्या है। अपराजिता सिंह ने बताया कि किसानों को मशीनें उपलब्ध कराने के बावजूद कई छोटे किसानों के पास उन्हें चलाने के लिए ईंधन खरीदने तक के पैसे नहीं हैं। छोटे खेतों में इन मशीनों का इस्तेमाल भी मुश्किल होता है। इस पर जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने किसानों से पराली खरीदने के प्रस्ताव का जिक्र किया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी। सीजेआई सूर्यकांत ने सुझाव दिया कि पराली खरीदने की दर पहले से अधिसूचित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगी मशीनें व्यक्तिगत किसानों को देने के बजाय ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई जा सकती हैं, ताकि उनका सामूहिक उपयोग हो सके। अदालत ने कहा कि केवल पराली जलाने के खिलाफ बयान देने से समस्या हल नहीं होगी। किसानों को पराली के आर्थिक महत्व और उसके उपयोग से होने वाले फायदे समझाने होंगे। यदि उन्हें इसके बदले आर्थिक लाभ मिलेगा तो वे इसे जलाने के बजाय सुरक्षित रखना पसंद कर सकते हैं। सीजेआई ने सरकार से निजी वाहनों की भूमिका पर भी सवाल किया। उन्होंने पूछा कि प्रदूषण के लिए केवल किसान जिम्मेदार हैं या महंगी गाड़ियों से निकलने वाला धुआं भी इसकी बड़ी वजह है? अदालत का संकेत था कि प्रदूषण नियंत्रण की जिम्मेदारी समाज के हर वर्ग और संबंधित विभागों की होनी चाहिए। प्रदूषण के आंकड़े भी चिंता बढ़ा रहे हैं। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 5 नवंबर को दिल्ली का एक्यूआई 369 था, जो 6 नवंबर की सुबह बढ़कर करीब 389 से 391 के बीच पहुंच गया। दिल्ली लगातार पांचवें दिन बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। एनसीआर के शहरों में भी हालात चिंताजनक हैं। नोएडा का ।फप् 330, ग्रेटर नोएडा का 309, गुरुग्राम का 322 और गाजियाबाद का 257 दर्ज किया गया। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से साफ है कि अब प्रदूषण के खिलाफ केवल पराली पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी। परिवहन, ऊर्जा, कचरा प्रबंधन और स्थानीय प्रदूषण के दूसरे स्रोतों पर भी प्रभावी कदम उठाने होंगे।
दिल्ली NCR प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा “सिर्फ पराली नहीं, लग्जरी गाड़ियां भी फैला रहीं जहर,सबकी जिम्मेदारी तय हो”
नयी दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को प्रदूषण के मामले में स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने साफ संकेत दिया कि इसके लिए केवल किसानों और पराली जलाने को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। निजी वाहनों, परिवहन व्यवस्था और …
अमेरिकी चुनावी हार के बाद ट्रंप प्रशासन में फेरबदल की अटकलें, रक्षा मंत्री हेगसेथ पर चल सकता है महाभियोग
वॉशिंगटन । अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स ने प्रतिनिधि सभा और सीनेटकृदोनों में बहुमत हासिल कर लिया है। नतीजों के बाद रिपब्लिकन पार्टी में हार के कारणों पर मंथन शुरू हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान युद्ध को मतदाताओं की नाराजगी की एक वजह बताया है। चुनावी नतीजों …
बच्चों की थाली तक पोषण का स्वाद पहुंचा रही योगी सरकार, प्रदेश के 1.33 लाख विद्यालयों में परोसा गया हलवा
त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचें और बच्चों के चेहरे पर भी उत्सव की मुस्कान खिलाने की भावना के साथ उत्तर प्रदेश में धनतेरस के अवसर पर परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को विशेष भोजन परोसा गया। योगी सरकार की पीएम पोषण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 1.33 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों …
राम-सरयू का आगमन हुआ है… पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के परिवार से मिले पीएम मोदी, बच्ची से सुना भजन
नयी दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने पत्नी देविशा शेट्टी और बेटी रिधिमा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर हुई। पीएम मोदी ने मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वह परिवार के साथ बातचीत करते और बच्ची को दुलारते नजर आए। प्रधानमंत्री ने पोस्ट …
धनतेरस पर झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 81,000 के पार बंद, निफ्टी 25,030 पर हुआ क्लोज
नयी दिल्ली । एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली और अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार पर इसका खास असर नहीं दिखा। अमेरिका में एआई कंपनियों पर सख्त नियमन की आशंका के बीच एआई कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। हालांकि, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी के साथ कारोबार होते हुए …
योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मदद
योगी सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता के मानकों में बदलाव करते हुए मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी की है। अब प्राकृतिक आपदा में …
योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
उत्तर प्रदेश पुलिस बल को शुक्रवार को 4543 नए उपनिरीक्षक मिल गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान चयनित युवाओं ने एक स्वर में भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी …
उत्तर प्रदेश में दो IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, भवानी सिंह खंगारौत अब गन्ना आयुक्त एवं एमडी चीनी निगम
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। दोनों अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है और दोनों एक-दूसरे के स्थान पर भेजे गये हैं। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत को आयुक्त गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम के पद पर भेजा गया है। …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4,543 सब-इंस्पेक्टर्स को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- भर्तियों में तोड़ा सैफई सिंडिकेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के बड़े अभियान के क्रम में शुक्रवार को लखनऊ पुलिस लाइन में 4,543 नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनको नियुक्ति पत्र देने के साथ ही कई सलाह भी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर …
‘धनतेरस पर ODOP को ही उपहार स्वरूप चुनें’, सीएम योगी ने पोस्ट कर प्रदेशवासियों से की अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व व धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि धनतेरस पर ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें। आपकी एक खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के आंगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्वलित कर सकती है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि …


