अंतरराष्ट्रीयताजा खबरे

अमेरिकी प्रशासन में भारतीय मूल की दो महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी | America

India, Pakistan, China, Russia have stake in Afghanistan's stable future: joe  Biden | Hindustan Times

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने बुधवार को भारतीय मूल की दो महिलाओं को देश के दो प्रमुख प्रशासनिक पदों पर नियुक्त करने की घोषणा की, जिनमें एक शीर्ष वकील और एक कार्यकारी अधिकारी हैं।बाइडन के इस फैसले को मीरा जोशी और राधिका फॉक्स की पदोन्नति के रूप में देखा जा रहा है, जो 20 जनवरी को बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालने के पहले दिन ही प्रशासन में शामिल हो गई थीं।व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि जोशी को परिवहन विभाग में संघीय मोटर वाहन सुरक्षा प्रशासन के प्रशासक पद के लिए नामित किया गया है, जबकि फॉक्स को जल, पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के सहायक प्रशासक के लिए नामित किया गया है। जोशी को इस साल 20 जनवरी को संघीय मोटर वाहन सुरक्षा प्रशासन के उप प्रशासक और वरिष्ठ अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। उसी दिन, बाइडन ने जल, पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के लिए प्रधान उप सहायक प्रशासक के पद पर फॉक्स को नियुक्त किया था।

Like us share us

Related Articles

Back to top button