बाँदा। उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने गुरुवार 13 फरवरी बाँदा आगमन पर सर्किट हाउस सभागार मे महिला जनसुनवाई की है। उन्होंने महिला मुद्दे पर जनसुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडन, बालश्रम, बाल विवाह आदि से सम्बन्धित महिलाओें की समस्याओं को गहनता से सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश दिए। महिला आयोग की सदस्य ने उक्त मामलों से सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये है। जनसुनवाई से पूर्व अनुपमा सिंह लोधी ने आंगनबाडी केन्द्र गुरेह एवं कस्तूरबागांधी बालिका विद्यालय महोखर का निरीक्षण किया। साथ ही आंगनबाडी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पोषाहार वितरण करते हुए आंगनबाडी केन्द्र में बच्चों के सम्बन्ध में आंगनबाडी कार्यकत्री से पोषण ट्रैकर एप के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।
उनके द्वारा तीन गर्भवती महिलाओं को फल पौष्टिक आहार किट का वितरण किया तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन कराते हुए फलों का वितरण किया गया। ज़िला आगमन पर कस्तूरबागांधी बालिका विद्यालय महोखर में कम्प्यूटर कक्ष, स्मार्ट क्लास, मेस तथा हास्टल आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं से वार्ता करते हुए विद्यालय में दी जा रही शिक्षा, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए बालिकाओं को बेहतर शिक्षा एवं सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। सुबह 11 बजे से मवई सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई में उन्होंने महिलाओं के घरेरू हिंसा, दहेज उत्पीडन एवं अन्य समस्याओं से सम्बन्धित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण किये जाने के निर्देश पुलिस एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये है।
सम्मानित सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं के हितों का ध्यान रखते हुए प्राथमिकता पर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। वहीं उन्होंने महिला जनसुनवाई में दो पीडित महिलाओं को आर्थिक सहायता एवं रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लिए बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये। बातचीत मे पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि दहेज एवं घरेलू हिंसा व अन्य प्रकरणों से सम्बन्धित उत्पीडित महिलाओं की गम्भीरता पूर्वक पूरी समस्या को सुनते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र कराये जाएं। जनसुनवाई मे उन्होंने महिला जनसुनवाई में महोखर निवासी एक महिला द्वारा ससुराल पक्ष में मारपीट एवं परेशान किये जाने की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी पुलिस को दर्ज मुकदमें में शीघ्र कार्यवाही करने को निर्देश दिया। दो बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने एक महिला द्वारा दहेज की मांग करने व पति द्वारा मारपीट किये जाने की शिकायत पर दोनो पक्षों को समझाकर परिवार परामर्श केन्द्र के द्वारा मध्यस्ता कराये जाने के निर्देश दिये है।
महिला आयोग की सदस्य ने विद्याधाम समिति / चिंगारी एनजीओ के संचालक राजाभैया यादव से जुड़ी रही दो यौन शोषण की शिकार अतर्रा की एक महिला द्वारा छेडछाड और मानिकपुर की दलित महिला के साथ दुष्कर्म, अपहरण मुकदमे की घटना के सम्बन्ध मे पीड़िता द्वारा अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का अनुरोध करने पर अनुपमा सिंह लोधी ने पुलिस अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। महिला जनसुनवाई में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न घरेलू हिंसा एवं दहेज तथा पति एवं ससुराल पक्ष के द्वारा परेशान किये जाने से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये।
13 फरवरी को जनसुनवाई से जुड़ी एक अन्य खबर को नीचे लिंक मे विस्तार से पढ़े-
उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि महिलाओं से सम्बन्धित समस्या मिलने पर उनकी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए उनका निस्तारण शीघ्र कराने एवं हरसम्भव सहायता करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वहीं उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला अस्पतालों एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था रखे जाने तथा जननी सरुक्षा के लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाये जाने तथा समस्त बच्चों का टीकाकरण कराये जाने एवं गर्भवती महिलाओं की समस्त स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यक जांचे समय से कराये जाने के निर्देश अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये है। जनसुनवाई मे सभी बालिकाओं के विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए महिला आयोग के टोलफ्री नम्बर का प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये है।
उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से प्राप्त करते हुए सभी पात्र महिला लाभार्थियों को सुरक्षा के साथ योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये है।
सर्किट हाउस की महिला जनसुनवाई मे मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, क्षेत्राधिकारी पुलिस श्रीमती अम्बुजा त्रिवेदी, महिला थानाध्यक्ष, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्री अव्यक्त राम तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीनू सिंह एवं समाज कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे है।