बॉलीवुडबॉलीवुडमनोरंजन

Kunal Khemu ले रहे थे गर्मा-गर्म पाव भाजी का मजा तभी जल गया मुंह | Bollywood

सोहा अली खान बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने पोस्ट फैन्स संग साझा करती हैं. सोहा को कई बार बेटी इनाया और पति कुणाल खेमू के वीडियो व तस्वीरों को भी शेयर करते हुए देखा जाता है. सोहा ने अब एक बार फिर पति कुणाल खेमू का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में कुणाल खेमू को सुबह सुबह पाव भाजी का मजा लेते हुए देखा जा सकता है. 

Kunal Khemu was enjoying hot pav bhaji when his mouth got burnt, Soha shared  a funny video - The Post Reader

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कुणाल खेमू पाव भाजी की पहली बाइट लेते हैं तो उनका मुंह जल जाता है, जिस पर वे बड़ा ही क्यूट एक्सप्रेशन देते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन दिया है, ‘चैंपियंस का ब्रेकफास्ट??’. कुछ देर पहले शेयर किये गए इस वीडियो को 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘एक्सप्रेशन प्राइसलेस है’. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा है, ‘यकीनन चैंपियंस के लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट है’.

इससे पहले सोहा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे अपने गार्डन में नजर आई थीं. तस्वीर को शेयर करते हुए सोहा ने लिखा था, ‘पूरी तरह तैयार हूं, लेकिन उगाने के लिए जगह नहीं है’. इसके साथ ही उन्होंने #gardenlove का हैशटैग भी दिया था. सोहा की इस तस्वीर को भी उनके फैन्स ने खूब पसंद किया था.

Like us share us

Related Articles

Back to top button