Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 10वें दीपोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब आप सभी अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं।

अवधपुरी का कण-कण आह्लादित और स्पंदित है-

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। 

सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने।।

 मुख्यमंत्री ने बताया कि आज पावन, पुण्यसलिला मां सरयू की गोद में बसी धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम अलौकिक उल्लास, गौरव और भक्ति के महाकुंभ ‘दिव्य दीपोत्सव’ हेतु पूर्ण रूप से सज्जित है। वर्षों की प्रतीक्षा और करोड़ों सनातनी आस्थाओं का यह पावन प्रतिफल पुनः लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा बनकर अंधकार पर प्रकाश, सत्य और धर्म की शाश्वत विजय का उद्घोष करने जा रहा है। अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है, स्पंदित है।

          मुख्यमंत्री ने इस दिव्य-भव्य आयोजन की गरिमा बढ़ाने पधार रहे उपराष्ट्रपति, विभिन्न मित्र देशों के सम्मानित राजदूत, उच्चायुक्त, राजनयिक एवं देश-विदेश से पधारे समस्त विशिष्ट अतिथियों, पूज्य साधु-संतों व रामभक्तों का प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि समता, समरसता, सांस्कृतिक एकात्मता और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के इस पावन पर्व में आप सभी का सान्निध्य इस दीपोत्सव को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाएगा। आइए, धर्म, मर्यादा और आलोक के इस महापर्व के साक्षी बनें।

              मुख्यमंत्री ने दीपक को केवल मिट्टी का पात्र नहीं, बल्कि चेतना का जागरण बताया। उन्होंने लिखा कि वह युगों से हमें सीख दे रहा है कि अंधकार से लड़ना नहीं होता, केवल एक ज्योति जलानी होती है और अंधकार विदा हो जाता है।

            मुख्यमंत्री ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आगमन के हर्षोल्लास में सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम में आयोजित होने वाला पावन दीपोत्सव इसका साक्षात दर्शन कराता है। आज हम सभी मां सरयू को साक्षी मानकर प्रभु श्रीराम की प्राणों से प्रिय नगरी में 10वां दीपोत्सव मनाने जा रहे हैं।

                मुख्यमंत्री ने अपनी भावना भी प्रेषित की कि अयोध्या का दीपोत्सव हमारी आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व है। जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब आप अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं। आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं।

               मुख्यमंत्री ने लिखा कि वर्ष 2017 में पुण्यसलिला सरयू के तट पर प्रज्ज्वलित संकल्प की एक लौ ने आज भारत के सांस्कृतिक गौरव को वैश्विक पटल पर नई पहचान और प्रतिष्ठा प्रदान की है। श्री अयोध्या धाम में दीपोत्सव का यह ऐतिहासिक दशक केवल दीपों की जगमगाहट और विश्व कीर्तिमानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रभु श्रीराम की नगरी के त्रेतायुगीन वैभव, सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण और राष्ट्र के आत्मगौरव की पुनर्स्थापना का स्वर्णिम अध्याय बना है। राम की पैड़ी पर प्रज्ज्वलित लाखों दीपों ने अंधकार को दूर करने के साथ आस्था, अंत्योदय और स्थानीय स्वावलंबन की नई ज्योति भी प्रज्वलित की है। यह गौरवशाली दशक उस ऐतिहासिक संकल्प की सिद्धि का साक्षी है, जिसने सदियों की प्रतीक्षा को भव्य यथार्थ में बदलते हुए अयोध्या को उसकी सांस्कृतिक पहचान और गौरव के साथ पुनः प्रतिष्ठित किया।

       मुख्यमंत्री ने अपील की कि दीपोत्सव के इस गौरवशाली 10वें संस्करण पर हम सब प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। ऐसा रामराज्य, जहां विकास का प्रकाश समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन तक पहुंचे और आस्था, समरसता एवं सेवा की यह सनातन ज्योति युगों-युगों तक आलोकित होती रहे।

जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 10वें दीपोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब आप सभी अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं। अवधपुरी का कण-कण आह्लादित और स्पंदित है- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।  …

Like us share us

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गोरखपुर जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर कुसम्ही जंगल के बीच बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। गांव में उल्लास और उमंग का माहौल है। वजह भी खास है। सीएम योगी हर साल इस वनटांगिया गांव में …

Like us share us

सीएम योगी ने अखिलेश के अयोध्या आगमन पर रखी दी शर्त, दीपोत्सव के दिन ही एलान से बढ़ा सियासी पारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के मंच से विपक्ष को सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं। सीएम योगी का यह बयान तब सामने आया, जब अखिलेश यादव ने अयोध्या आने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, अब अयोध्या कभी कर्फ्यू के …

Like us share us

वोट चोरी पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा, लोकतंत्र से खिलवाड़ के हर दिन हो रहे नए खुलासे

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर‘वोट चोरीश्के जरिये लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग की संदिग्ध भूमिका के हर दिन नये खुलासे किये जा रहे हैं और उसके कामकाज में महज अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी ने …

Like us share us

AI के क्षेत्र में सही दिशा में भारत, कंपनियां बढ़ा रहीं इस्तेमाल: ओरेकल

लास वेगास । ओरेकल इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जापान एवं एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कंपनी की क्लाउड सेवा नेटसुइट के क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय कंपनियां कृत्रिम मेधा (ए.आई.) के प्रायोगिक इस्तेमाल से आगे बढ़कर अब इसे बड़े स्तर पर अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों को इसके वास्तविक लाभ …

Like us share us

चीन का दुनिया के 91 देशों में जासूसी नेटवर्क, विदेशों में बनाए 1250 अवैध गुप्त पुलिस केंद्र

बीजिंग स्पेन स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन सेफगार्ड डिफेंडर्स की नई रिपोर्ट श्ए फॉर्मूला फॉर रिप्रेशनश् में चीन के विदेशों में फैले कथित निगरानी तंत्र को लेकर कई गंभीर दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 91 देशों में चीन से जुड़े करीब 1,250 सामुदायिक संगठन ऐसे हैं, जिन्हें संदिग्ध पुलिस केंद्रों के मुखौटे के रूप …

Like us share us

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, सीएए के सभी पात्र आवेदकों को 31 दिसंबर तक मिलेगी नागरिकता

अरनघाटा । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने वादा किया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत सभी पात्र आवेदकों को नागरिकता देने की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने कानून को लागू करने में सहयोग नहीं किया, जिसके कारण …

Like us share us

अयोध्या में शोभायात्रा पर इकबाल अंसारी ने बरसाए फूल, धार्मिक सद्भाव का दिया संदेश

लखनऊ । राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी और उनकी बस्ती के लोगों ने शनिवार को अयोध्या के पंजीटोला इलाके से गुजर रही शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। अंसारी ने कहा कि वह सभी त्योहारों में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपनी बस्ती के लोगों के साथ मिलकर दोपहर …

Like us share us

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर यूएस में हिरासत में, कैलिफोर्निया में पकड़ा गया

नयी दिल्ली । लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। उसका असली नाम हरिचंद जाट बताया गया है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने उसे कैलिफोर्निया में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) …

Like us share us

अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे, राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन

लखनऊ । अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक पवन पांडे ने शनिवार को कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर जाएंगे। इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज होने के आसार हैं जहां 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। अयोध्या से एक …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button