
विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में धान खरीद के आंकड़े योगी सरकार और पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल के बीच बड़ा अंतर दिखाते हैं। योगी सरकार के पिछले चार साल के कार्यकाल में 37,49,219 किसान धान खरीद से लाभान्वित हुए, जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार के पांच साल के कार्यकाल में 14,87,519 किसानों को इसका लाभ मिला था। आंकड़ों के मुताबिक, योगी सरकार ने एक साल कम कार्यकाल में ही सपा शासन की तुलना में करीब 22.62 लाख अधिक किसानों को धान खरीद का लाभ पहुंचाया।
धान खरीद से लाभान्वित किसानों की संख्या की तुलना करें तो योगी सरकार के चार साल का आंकड़ा सपा सरकार के पांच साल के आंकड़े से लगभग 2.52 गुना है। यानी योगी सरकार के कार्यकाल में सपा सरकार की तुलना में करीब 152 प्रतिशत अधिक किसान लाभान्वित हुए। यह आंकड़ा दर्शाता है कि कम अवधि में अधिक किसानों तक सरकारी खरीद व्यवस्था का लाभ पहुंचा। धान उत्पादक किसानों के लिए सरकारी खरीद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए एक संस्थागत माध्यम मिलता है।

उत्तर प्रदेश जैसे बड़े कृषि प्रधान राज्य में धान खरीद केवल उपज खरीदने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसानों को बाजार उपलब्ध कराने और उनकी फसल के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदञ का अवसर देने का भी माध्यम है। अधिक किसानों का लाभान्वित होना इस व्यवस्था की पहुंच का अहम संकेतक है। योगी सरकार के चार साल में 37.49 लाख से अधिक किसानों का लाभान्वित होना इसी विस्तार को रेखांकित करता है। वहीं, सपा सरकार के पांच साल में लाभान्वित किसानों की संख्या करीब 14.87 लाख रही थी। खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों ने कहा कि धान खरीद व्यवस्था का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले चार वर्षों में 37.49 लाख से अधिक किसानों का लाभान्वित होना इस दिशा में हुई प्रगति को दर्शाता है। वर्ष 2025-26 में 10.53 लाख से अधिक किसानों को धान खरीद का लाभ मिला। योगी सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और सरकारी खरीद प्रक्रिया अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। पात्र किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।
2025-26 में सबसे ज्यादा किसान हुए लाभान्वित:
● साल 2022-23 में 10,95,197
●साल2023-24 में 8,01,730
●साल 2024-25 में 7,98,731
●साल 2025-26 में 10, 53, 561
मुख्यमंत्री योगी की उ.प्र. पुलिस और होगी हाईटेक, तीन संस्थानों से हुआ एमओयू
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल पुलिसिंग और डेटा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए यूपी पुलिस ने आईआईटी कानपुर, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन और प्रोटियन ई-जीओवी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ …
‘दुनिया युद्ध पर चर्चा कर रही, भारत अपनी संस्कृति और रिश्तों की बात कर रहा’, SCO में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO शिखर सम्मेलन में कहा, भारत आए सभी अतिथियों का मैं स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।’ पीएम ने कहा, ‘ऐसे समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति की चर्चाएं हावी हैं, हम भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद और कनेक्टिविटी (संपर्क) पर चर्चा कर रहे हैं।’ प्रधानमंत्री …
CM योगी: उ.प्र. में नौकरियों की कमी नहीं, 26 जनवरी तक वितरित होंगे नियुक्ति पत्र:
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 23 विद्यार्थियों को अपने हाथों से टैबलेट प्रदान …
किरण बेदी को सरकार ने दिया बड़ा पद, शिक्षा के क्षेत्र में निभाएंगी अहम रोल
नयी दिल्ली देशभर के स्कूली शिक्षकों को अब पूर्व आइपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डा. किरण बेदी के अनुभवों और नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने उन्हें अपनी राष्ट्रीय मेंटरिंग पहल ‘मित्र’ के तहत राष्ट्रीय मेंटर नियुक्त किया है। इस पहल के माध्यम से देश के शिक्षकों को …
बृजभूषण शरण सिंह ने राउज एवेन्यू कोर्ट की सेशन कोर्ट में जवाब दाखिल किया, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामला
नयी दिल्ली महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट से बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील के मामले में भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने राउज एवेन्यू कोर्ट की सेशन कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। अदालत ने अपीलकर्ता महिला पहलवानों की ओर से …
लखनऊ को कौशल दीक्षांत समारोह की मेजबानी, पीएम नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्तर के 52 टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
धानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम 5:30 बजे के बाद राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री यहां पर सम्मानित और अन्य युवाओं को संबोधित करेंगे। कौशल दीक्षांत समारोह पहली बार दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वर्ष …
महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण, ब्लैकमेल करने वाले मोहम्मद माजिन को यूएई से भारत लाया गया
नयी दिल्ली केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय (एमएचए) और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर रेड नोटिस वाले आरोपी मोहम्मद माजिन को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापस लाने (डिपोर्टेशन) में सफलता हासिल की है। सीबीआई के अनुसार, मोहम्मद माजिन महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में वांछित था। उसने …
CM योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के सीएम सहित कई नेताओं ने जताया शोक
देहरादून । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। उत्तराखंड …
रांचीः रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार आईएएस व एसडीओ समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी
रांची रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री और हस्तांतरण से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आईएएस अधिकारी मनोज कुमार रंजन और बेरमो एसडीओ मनोज कुमार समेत इस मामले में गिरफ्तार सभी सात अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। एसीबी …



