
आज दिनांक 06.10.2026 को दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत श्रीमती विनी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना दही परिसर में थाना क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजकों व धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान आगामी पर्वों के अवसर पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखने तथा धार्मिक आयोजनों को निर्धारित नियमों के अनुरूप सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजकों से कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील क्षेत्रीय रिपोर्टर स्वाती पाण्डेय …


