Main StoriesnewsTravelउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

नवरात्र के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी से गुलाबी ठंड की दस्तक, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के विदाई के वक्त हुई बारिश के बाद फिलहाल प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां थमी रहने के आसार हैं।

हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उप्र में 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बता दें कि मेरठ समेत 9 जिलो में बारिश के आसार बने हुए हैं।

बता दें कि सोमवार सुबह से ही आगरा समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। नवरात्रि के साथ बरेली में भी गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है, यहां भी सुबह से हल्की बूंदाबांदी जारी है। इसके अलावा अलीगढ़ में भी मौसम ने करवट ली है, यहां भी सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। नोएडा में भी रात से ही गरज-चमक के साथ तेज बारिश, ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं गाजियाबाद में भी रुक-रुककर बारिश जारी हैं और सुबह से ही अंधेरा छाया रहा। सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं।

लखनऊ सहित अवध के अधिकतर जिलों में बदली रह सकती है। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

हालांकि सोमवार को सुबह से ही कई जिलों में बारिश हुई है। दिल्ली से सटे शहर जैसे मेरठ, गौतमबुद्ध नगर मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में रात में बारिश हुई है जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। आने वाले दिनों में इन इलाकों में तापमान थोड़ा और गिर सकता है, जिससे ठंड का अहसास होने लगेगा।

Like us share us

Related Articles

Back to top button