newsnews nRecommendedTrending Storiesउत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा बोनस, नवंबर की सैलरी में आएगा बढ़ा हुआ डीए-डीआर

प्रदेश के 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियोंं को दीपावली से पहले बोनस देने की फाइल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास अनुमोदन के लिए भेज दी गई है। एक-दो दिनों में बोनस देने का आदेश जारी होने की उम्मीद है। इन्हें अधिकतम सात हजार रुपये बोनस दिया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, राज्यकर्मियों को वर्ष 2025-26 के लिए बोनस देने की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी गई है। बोनस का लाभ पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों को मिलना है। बोनस देने पर सरकार के खजाने पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्ययभार आएगा।

बोनस के बाद डीए-डीआर की बारी

बोनस के बाद वित्त विभाग तीन प्रतिशत मंहगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) देने की फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजेगा। बढ़ी दर से डीए व डीआर का नगद लाभ कर्मचारियों को दिसंबर में मिलने वाले नवंबर माह के वेतन के साथ मिलेगा।

जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में डालने के साथ ही बचत पत्रों के माध्यम से सरकार देगी। 12 लाख से अधिक पेंशनर्स की महंगाई राहत की दर भी तीन प्रतिशत बढ़ेगी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button