Main Storiesnewsताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन दे सकते हैं इस्तीफा, पीएम मोदी को लेटर में बताई ‘मन की बात’

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देना और अपनी राज्यसभा छोड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह जमीनी स्तर की राजनीति में लौटना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में मुरुगन ने कहा कि वह पूरे राज्य में पार्टी की मौजूदगी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उन्होंनें एक्स पर भी यह पत्र साझा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।

मुझे राज्य मंत्री के रूप में मेरी जिम्मेदारियों से मुक्त करें- मुरुगन

मुरुगन ने पत्र में लिखा, ‘इसलिए मैं विनम्रता और कृतज्ञता के साथ आपसे अनुरोध करता हूं कि मुझे राज्य मंत्री के रूप में मेरी जिम्मेदारियों से मु्क्त करें और मुझे राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की अनुमति दें, ताकि मैं तमिलनाडु में पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय समर्पित कर सकूं।’

Union Minister L Murugan
Union Minister L Murugan

पार्टी की मौजूदगी बढ़ाने में मदद करना चाहता हूं- मुरुगन

उन्होंने कहा कि मैं हर गांव और हर गली में जाना चाहता हूं, अपने लोगों से मिलना चाहता हूं, अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहता हूं और राज्य के हर हिस्से में पार्टी की मौजूदगी बढ़ाने में मदद करना चाहता हूं।

मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहे हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button