
आज दिनांक 07.10.2026 को दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी बीघापुर श्री प्रदीप कुमार एवं उपजिलाधिकारी बीघापुर श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा थाना बीघापुर परिसर में थाना क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजकों व धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान आगामी पर्वों के अवसर पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखने तथा धार्मिक आयोजनों को निर्धारित नियमों के अनुरूप सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजकों से कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने तथा किसी भी…रिपोर्टर स्वाती पाण्डेय


