वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.10.2026 को थाना सफीपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस के अवसर पर थाना क्षेत्र स्थित कालिंदी गुप्ता इंटर कॉलेज, सफीपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सफीपुर एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा विद्यालय की शिक्षिका, नर्स तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को यातायात नियमों एवं सुचारु यातायात संचालन के संबंध में जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की गई। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया।
मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। रिपोर्टर स्वाती पाण्डेय



