Main StoriesnewsTrending Storiesअपराधचुनावताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

सौरभ-दीपके और आशुतोष विमान के अंदर से डिटेन, तीनों के मोबाइल जब्त; अलग-अलग जगहों पर ले गई पुलिस.

CJP Protest Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज 10 अक्टूबर प्रोटेस्ट किए जाने से पहले ही पुलिस ने तीनों बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान में ही सौरव दास और अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) को हिरासत में लिया।

सीजेपी के तीनों नेताओं ने विमान के अंदर ही पुलिस के सामने ही इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि हम गिरफ्तार होने ही आये हैं।

दीपके को गुरुग्राम ले गई पुलिस

अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस गुरुग्राम लेकर गई, जबकि अन्य दो सौरभ दास (Saurabh Das) और आशुतोष रंका (Ashutosh Ranka) को अलग-अलग जफरपुर कलां और बाहरी दिल्ली ले गई है। ताकि एक स्थान पर लोगों की भीड़ न जुट सके।

दिल्ली पुलिस तीनों नेताओं के बस में बैठाकर ले गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा अभी तीनों नेताओं को समझाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने फिर से तीनों नेताओं को बताया कि कि जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट (CJP Protest) की अनुमति नहीं है। किसी भी हाल में प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।

तीनों के मोबाइल जब्त

जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास एक ही विमान से दिल्ली आए थे। दिल्ली पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेते ही उनके मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट को भी जब्त कर लिया है।

WhatsApp Image 2026-10-10 at 11.55.11

सीजेपी के समर्थकों पर पैनी जनर

सीजेपी के हर सक्रिय सदस्यों और समर्थकों पर दिल्ली पुलिस की नजर है। जो जिस लोकेशन पर मिल रहा है, उसे वहां से हिरासत में ले लिया जा रहा है। रत्ना सिंह, सीजेपी की लीगल हेड है। पिछले तीन माह में वह 1000 से ज्यादा एक्स पर पोस्ट डाल चुकी हैं।

300 लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस का दावा है कि अब तक पूरी दिल्ली से 300 लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में एक प्रतिशत भी स्टूडेंट्स शामिल नहीं हैं। ये सभी विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता और मजदूर हैं। 

jagran News (465)

about:blank

पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार का कहना है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। अब तक कहीं भी किसी तरह के उपद्रव और मारपीट या हिंसा आदि जैसी स्थिति उत्पन्न होने की सूचना नहीं मिली है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button