फैशन

हर महिला को मां दुर्गा से जरूर सीखनी चाहिए ये बातें बातें, लाइफ में कभी नहीं खाएंगी मात

नवरात्रि के दौरान देवी पूजन का विशेष महत्व बताया गया है. माता के भक्त पूरे नौ दिनों तक मां की अराधना करके उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं. हिंदू धर्म के अनुसार ब्रह्मा,विष्णु और महेश तीनों ने मिलकर आदिशक्ति का निर्माण किया था. अपनी आठों भुजाओं में शस्त्र और चेहरे पर मुस्कान लिए मां सिंह पर विराजमान रहती हैं. महिषासुर जैसे दैत्य का नाश करने वाली मां दुर्गा ने कई बार मुश्किल समय में देवताओं तक की मदद की है. ऐसे में इस नवरात्रि आइए जानते हैं हर महिला को मां आदिशक्ति से वो कौन सी 5 बातें हैं जो जरूर सीखनी चाहिए. 

लक्ष्य निर्धारित करें

मां दुर्गा के चेहरे को देखते ही सबसे पहली चीज दिखाई देती है उनकी मुस्कान. जीवन के किसी भी कठिन मोड़ पर हर स्त्री को चेहेर पर ऐसी ही मुस्कान बनाकर अपनी हर परेशानी का सामना करना चाहिए. मां की बड़ी-बड़ी आंखें बताती है कि हर महिला को अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहना चाहिए. आपको अपने जीवन में कब और कहां पहुंचना हैं इस बात का पता आपको रहना चाहिए.

महिला के होते हैं कई रूप

नवरात्रि के दौरान मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है. ठीक उसी प्रकार हर महिला भी अपने जीवन में कई किरदार निभाती है. वो कभी बेटी,मां,पत्नी तो कभी नानी-दादी बनकर अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाती है. मां के नौ स्वरूप हर महिला को संदेश देते हैं कि समय पड़ने पर मातृ्व समेटे हुए महिला खुद की और अपने परिवार की रक्षा करने के लिए चंड़ी का अवतार ले सकती है.   

Like us share us

Related Articles

Back to top button