ताजा खबरेदिल्लीपंजाबबड़ी खबर

CMभगवंत मान: पंजाब में 7,902 शिक्षकों को नियमित किया जाएगा, 1880 डॉक्टरों और नर्सों की होगी भर्ती

मानसा पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शनिवार को मनसा में कैबिनेट की बैठक की। पत्रकारों से बातचीत में सीएम भगवंत मान ने बैठक में लिए गए प्रमुख फैसलों के बारे में जानकारी दी। 10 साल की सेवा पूरी कर चुके 7,902 शिक्षकों को रेगुलर किया जाएगा। मान ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में 1,880 डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती करेग। हाउस जॉब के लिए 435 एमबीबीएस छात्रों की भर्ती की जाएगी। सरकार आवारा पशुओं के लिए एक नीति बनाने पर भी विचार कर रही है, साथ ही उनकी मौत के लिए मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये की घोषणा भी कर रही है। मान ने 19 और 20 जून को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की भी घोषणा की। सीएम ने चिटफंड फ्रॉड के मामलों में आरोपियों को 10 साल की सजा में संशोधन का ऐलान किया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button