अपराधताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, झांसी ले जाते समय रास्ते में हुई मौत | Latest News Updates

महोबा(आरएनएस)। नशे में युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। झांसी जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के गांधीनगर निवासी 30 वर्षीय अनिल अपनी मां के साथ रहता था। सुबह अचानक वह उल्टी करने लगा।

पटना में नशे की लत ने ली युवक की जान, घर वालों के टोकने से नाराज होकर की  खुदकुशी

मां और बहन रमा ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। जीजा पुष्पेंद्र उसे झांसी ले जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। अनिल की मां रेखादेवी ने बताया कि वह शराब और गांजे का नशा करता था। साथ ही उसकी पत्नी सीमा भी दो साल से नहीं आई थी। इस बात की भी उसे चिंता सता रही थी। सुबह अनिल घर से बाहर गया था और थोड़ी देर में आ गया था। अचानक वह उल्टी करने लगा और अचेत हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे झांसी रेफर कर दिया। झांसी जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम को भेज दिया है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button