अंतरराष्ट्रीयताजा खबरेबड़ी खबरमनोरंजन

डिलीवरी बॉय ने बजाई घंटी तो बाहर निकला चिम्पैंजी | VIRAL NEWS

सोशल मीडिया पर एक चिम्पैंजी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर इंटरनेट की जनता शॉक्ड है! गजब बात है कि इस क्लिप को अब तक 17 मिलियन से अधिक व्यूज और 2 लाख 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कुल मिलाकर इस वीडियो को इंटरनेट की जनता खूब पसंद कर रही है। दरअसल, इस क्लिप में एक चिम्पैंजी, डिलीवरी बॉय से पिज्जा लेने के साथ-साथ उसे भुगतान भी करता नजर आ रहा है।

शायद यही वजह है कि इस दुलर्भ दृश्य को देखकर लोग हैरान रह गए हैं।यह वीडियो सिर्फ 23 सेकंड का है, जिसमें हम देख सकते हैं कि एक डिलीवरी बॉय अपने बैग ‘पिज्जा’ का बॉक्स निकालकर दरवाजा खटखटाता है। इसके बाद जैसे ही दरवाजा खुलता है तो उसके सामने इंसानों के कपड़ों में एक चिम्पैंजी आता है, जिसे देखकर डिलीवरी बॉय एक पल को पीछे हो जाता है। हालांकि, जब वह शख्स को पैसे देता है तो वह चिम्पैंजी से पैसे लेकर उसे पिज्जा का बॉक्स दे देता है। फिर क्या… पिज्जा लेकर चिम्पैंजी दरवाजा बंद कर देता है,

और डिलीवरी बॉय वहां से चला जाता है।यह वीडियो ट्विटर हैंडल @closecalls7 से साझा किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- रूस में चिम्पैंजी ने पिज्जा डिलीवरी का भुगतान किया। इस क्लिप को देखकर तमाम यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने लिखा कि सही में यह हमारे पूर्वज हैं। जबकि कुछ ने कहा कि चिम्पैंजी ऐसे ही सबसे समझदार नहीं होते। वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी चिम्पैंजी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ हो। इससे पहले भी जानवरों की समझदारी भरे कारनामे सोशल मीडिया पर छाए हैं।

Like us share us

Related Articles

Back to top button