अंतरराष्ट्रीय

‘बंदूक की नोक पर हुई पूर्व पाक पीएम Imran Khan की गिरफ्तारी’, पार्टी ने लगाया अपहरण का आरोप

लाहौर, पीटीआई। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने शनिवार को लाहौर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी को अपहरण बताया। पीटीआई के अतिरिक्त महासचिव याचिकाकर्ता उमैर नियाजी ने कोर्ट से आग्रह किया कि वह बिना किसी देरी के उनकी याचिका पर सुनवाई करें। साथ ही पंजाब पुलिस और सरकार को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री को उसके समक्ष पेश करने का निर्देश दें।

सरकार ने इमरान खान को अवैध ढंग से हिरासत में रखा है। इमरान खान आज दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर अपने जमान पार्क स्थित आवास पर एक बैठक में हिस्सा ले रहे थे, तभी लगभग 200 पुलिसकर्मी घर में घुस आए और बंदूक की नोक पर उनका अपहरण कर लिया। वे उन्हें अवैध ढंग से हिरासत में रख रहे हैं।

याचिकाकर्ता ने क्या कुछ कहा?

याचिकाकर्ता ने कहा, याचिकाकर्ता ने आगे आज (शनिवार) ही याचिका पर सुनवाई करने और अधिकारियों को उन्हें (Imran Khan) कोर्ट के समक्ष पेश करने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

दोषी करार

पीटीआई प्रमुख को ट्रायल कोर्ट ने अवैध रूप से सरकारी उपहार बेचने के मामले में दोषी ठहराया और तीन साल की सजा सुनाई। इमरान खान के खिलाफ फैसला आते ही पाकिस्तान पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उन्हें लाहौर से गिरफ्तार कर लिया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button