
लखनऊ । उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े 24 वर्षीय युवक मोहम्मद जफर उर्फ मोहम्मद जहीर को गिरफ्तार किया है। एटीएस के अनुसार, आरोपी मदरसे की आड़ में चंदा जुटाकर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन को भेजने, सोशल मीडिया पर जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर की भड़काऊ और जिहादी तकरीरों को साझा करने तथा लोगों को हिंसक जिहाद के लिए प्रेरित करने में संलिप्त था। एटीएस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला है और पूर्व में मेरठ में एक मदरसे में पढ़ाई कर चुका है। सोशल मीडिया गतिविधियों के विश्लेषण में उसके द्वारा मसूद अजहर की कथित भड़काऊ और जिहादी तकरीरों को साझा किए जाने की जानकारी सामने आई।

जांच एजेंसी के अनुसार, पूछताछ में जफर ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसने जैश-ए-मोहम्मद के बारे में पढ़ा और जिहाद तथा मुजाहिदों की शहादत से जुड़ी सामग्री से प्रभावित हुआ। इसके बाद वह मसूद अजहर के प्रभाव में आकर मुजाहिद बनने की इच्छा रखने लगा। एटीएस को उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान के कई जिहादी व्हाट्सऐप समूह मिले, जिनमें जिहाद और चंदे से संबंधित बातचीत मौजूद थी। एटीएस का दावा है कि आरोपी फेसबुक के जरिए चेहरा ढककर जिहाद और खिलाफत से संबंधित बयान देता था। इसके अलावा वह जैश-ए-मोहम्मद के जिहादी समूहों से जुड़कर पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में आया और अपनी तरफ से जिहाद में मदद करने का प्रस्ताव दिया। पूछताछ के अनुसार, पाकिस्तानी हैंडलर ने आरोपी को पाकिस्तान जाने के लिए कथित तौर पर तैयारी करने को कहा। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 के तहत बीएनएस की धारा 152, 61(2) तथा यूएपी अधिनियम-1967 की धाराओं 18/38 में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर उर्फ मोहम्मद जहीर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मीरगंज, थाना रलट, जनपद पूर्णिया, बिहार।
संसद में एक ही सत्र में बिल पास कराने का चलन बढ़ा: 18वीं लोकसभा में 53% विधेयक पारित, बहस पर क्यों उठे सवाल?
साहिल की एफआईआर आखिरकार दर्ज: राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो, बोले- जिस तरह हुई कार्रवाई, उसे भी देखना जरूरी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साहिल लोचव के कथित पैलेट गन चोट मामले में एफआईआर दर्ज होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि साहिल की एफआईआर आखिरकार दर्ज हो गई है, लेकिन जिस तरह यह हुआ, उसे भी देखना चाहिए। राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स …
‘पवन पोर्टल’ से होगी प्रदूषण नियंत्रण की लाइव निगरानी, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को मिलेगा कारण बताओ नोटिस.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए है। अभी हाल ही में मुख्य सचिव ने पराली प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में वायु …
सीएम आवास योजना: यूपी में पक्के मकान के लाभार्थियों का पंजीकरण जारी, आवेदन कैसे करें?
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी गरीब वर्ग के लिए लोगों के लिए एक खास योजना बनाई है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो सकता है। इस योजना का नाम है- मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (CM Awas Yojana)। हालांकि, इस योजना के लिए …
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को योगी सरकार देगी पैसा, 50 करोड़ रुपये स्वीकृत.
इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने के बाद सब्सिडी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह राशि परिवहन विभाग के बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी के लिए तय मद से खर्च …
यूपी में स्मार्ट मीटर में नहीं मिली खामियां, पावर कॉर्पोरेशन ने सौंपी शासन को रिपोर्ट.
बिजली उपभोक्ता भले ही स्मार्ट मीटर के तेज चलने से लेकर लोड जंप करने की लगातार शिकायतें करते रहे हैं लेकिन तकनीकी जांच में मीटर में ऐसी खामियां नहीं मिली हैं। स्मार्ट मीटर की तकनीकी गुणवता की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा लगभग चार माह बाद दी गई रिपोर्ट को पावर कॉर्पोरेशन …
यूपी में चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से अधिक स्टॉक रखने पर होगी कार्रवाई.
प्रदेश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी की उपलब्धता और भंडारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी कारोबारी 30 दिन से अधिक चीनी का भंडारण न करे। उन्होंने कहा कि एक …
स्कूल की जांच करने पहुंची CJP टीम पर ग्रामीणों का हमला, आशुतोष रांका बोले- शर्ट फाड़ी, मोबाइल तोड़ा.
जयपुर के बगरू क्षेत्र में स्कूल की जांच करने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की, शर्ट फाड़ दी और मोबाइल तोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि टीम के वाहनों के शीशे भी तोड़े …
‘ये न्याय का पहला कदम’: पैलेट गन पीड़ित की FIR दर्ज होने पर बोले राहुल गांधी, धरने के बाद पुलिस ने मानी मांग
गंभीर बीमारी के इलाज को योगी सरकार करेगी मदद, किन रोगों पर मिलेगा लाभ?
Gambhir Bimari Sahyata Yojana | आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का कोई भरोसा नहीं है। कब और किस उम्र में कौन सी बीमारी दरवाजे पर दस्तक दे दे, कोई नहीं जानता। आम दिनों में सामान्य सर्दी-खांसी तो ठीक है, लेकिन जब बात कैंसर, हार्ट अटैक या किडनी फेलियर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों …


