newsउत्तर प्रदेशताजा खबरे

जापानी छात्रों के लिए यादगार बना पल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शानदार सेल्फी.

जापान के यामानाशी के राज्यपाल कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में भारत आए जापानी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लखनऊ में जोरदार और आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस दल के साथ आए छात्र-छात्राओं ने बेहद खास पल भी बिताये और उनकी सहजता के कायल हो गये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जापानी छात्रों के लिए ‘सेल्फी मोमेंट’ यादगार पल बना। इनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आत्मीयता की तस्वीर दिखी। उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जापानी छात्रों की सेल्फी ने भारत-जापान के बीच मजबूत होते रिश्तों की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पेश की।

जापानी छात्रों के चेहरे पर मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर लेने की खुशी साफ दिखाई दी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूरी आत्मीयता के साथ छात्रों के साथ सेल्फी ली। यह महज एक तस्वीर नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों, दो देशों और नई पीढ़ी के बीच बन रहे भरोसे और मित्रता का जीवंत प्रतीक बन गई।

औपचारिक बैठकों और निवेश प्रस्तावों से अलग यह पल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की की सहजता, आत्मीयता और युवाओं के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता नजर आया। बच्चों के बीच चाकलेट वाले सीएम के रूप में विख्यात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी छात्र-छात्राओं को उपहार के साथ चाकलेट भी तोहफे में दी।

उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निरंतर मजबूत होते औद्योगिक एवं आर्थिक संबंध प्रदेश में निवेश, रोजगार और नई तकनीकों के विस्तार की अपार संभावनाएं खोल रहे हैं। जापान के साथ बढ़ता यह सहयोग उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को नई दिशा देने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच आपसी साझेदारी को और मजबूत करेगा। निवेश, नवाचार और विकास की इस साझेदारी से उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हमारा संकल्प और मजबूत होगा।

Like us share us

Related Articles

Back to top button