
विजय कुमार निगम लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ब्रज क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर मथुरा-वृंदावन, बरसाना और गोवर्धन का संतुलित, सर्वांगीण और विश्वस्तरीय विकास कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास की प्रक्रिया में ब्रजवासियों की सहमति और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सपा ब्रज क्षेत्र के धार्मिक और पौराणिक महत्व को संरक्षित रखते हुए यहां आधुनिक सुविधाओं और बेहतर बुनियादी ढांचे का विकास करेगी। इसका उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और आध्यात्मिक पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज का विकास ब्रजवासियों की कीमत पर नहीं होना चाहिए। स्थानीय लोगों की सहमति और सहयोग के बिना विकास की परिकल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र के निवासियों का कल्याण और उत्थान ही विकास की प्राथमिक कुंजी होगी। स्थानीय लोगों को साथ लेकर ही क्षेत्र की धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए विकास किया जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत कार्य किए गए थे।
उन्होंने दावा किया कि सत्ता में वापसी के बाद उनकी पार्टी इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए मथुरा-वृंदावन, बरसाना और गोवर्धन के धार्मिक क्षेत्रों का संतुलित और विश्वस्तरीय विकास करेगी। अखिलेश का यह बयान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस ऐलान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने ब्रज क्षेत्र का विकास काशी और अयोध्या की तर्ज पर कराने की बात कही थी। इससे जन्माष्टमी के अवसर पर ब्रज के विकास को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है।
योगी सरकार का ‘स्मार्ट ग्राम’ प्लान, गांव-गांव खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी; पंचायत भवन बनेंगे उत्सव और शिक्षा के नए केंद्र.
उत्तर प्रदेश के गांवों की तस्वीर अब पूरी तरह से बदलने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को केवल पक्की सड़कों और बिजली तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि उन्हें आधुनिक डिजिटल सुविधाओं और सामाजिक केंद्रों से जोड़ रही है। सरकार के नए मास्टरप्लान के तहत ग्राम पंचायतें अब …
मेट्रो में सवार होकर SRCC के शताब्दी समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, Gen-Z से करेंगे संवाद.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में युवाओं से संवाद करेंगे। उन्होंने एक्स पर यह जानकारी दी। 13 साल बाद पीएम मोदी इस प्रतिष्ठित कॉलेज में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद करने वाले हैं। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट से यह …
एसआरसीसी के 100 साल पूरे: पीएम मोदी बोले- पीढ़ियों से नेता तैयार कर रहा कॉलेज, छात्रों से भी करेंगे बात.
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स यानी एसआरसीसी का आज शताब्दी समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम सात बजे समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो का सहारा लिया और बच्चों से बात भी की। शिक्षक दिवस के दिन हो रहे इस …
SP सुप्रीमो का वादा: सरकार बनी तो मथुरा-वृंदावन-बरसाना-गोवर्धन का होगा विश्वस्तरीय विकास
विजय कुमार निगम लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ब्रज क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर मथुरा-वृंदावन, बरसाना और गोवर्धन का संतुलित, सर्वांगीण और विश्वस्तरीय विकास कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया …
मुख्यमंत्री योगी “आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी वीडियो साझा करते हुए उत्तर प्रदेश की प्राचीन ज्ञान परंपरा को याद किया और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। …
सभी 81 शिक्षकों को CM योगी ने अपने हाथों से दिया पुरस्कार
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- शिक्षा व्यवस्था के उत्थान और शिक्षकों के सम्मान के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कितने संवेदनशील हैं, इसकी बानगी शनिवार को शिक्षक दिवस पर योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में देखने को मिली। राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित सभी 81 शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने अपने …
अंबानी-अदाणी के बाद अब TATA ने खेला AI डेटा सेंटर पर बड़ा दांव, 264 एकड़ का 70000 करोड़ रुपये वाला प्लान किया पेश.
नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर गौतम अदाणी और दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बाद टाटा भी AI डेटा सेंटर में बड़ा दांव खेलने जा रही है। मार्केट कैप के लिहाज से टाटा की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की डेटा सेंटर सब्सिडियरी, हाइपरवॉल्ट (HyperVault) ने हैदराबाद में 1 गीगावाट (GW) तक की क्षमता वाला …
यूपी में माध्यमिक स्कूलों के भवनों का होगा कायाकल्प, सरकार ने जारी किए 15.43 करोड़ रुपए.
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रदेश के जर्जर, निष्प्रयोज्य और अधूरे माध्यमिक विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 15.43 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की गई है। इसमें बिजनौर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरकड़ा के जर्जर व निष्प्रयोज्य भवन के पुनर्निर्माण के लिए 6.97 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं राजकीय बालिका …
सीएम योगी ने सेल्फी वीडियो से शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, बोले- नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे.
शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी वीडियो साझा करते हुए उत्तर प्रदेश की प्राचीन ज्ञान परंपरा को याद किया और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सीएम योगी ने …
पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर: बच्चों से की बातचीत, एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में लिया हिस्सा.
पीएम मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल किया। मेट्रो यात्रा के दौरान उन्होंने बच्चों और अन्य यात्रियों से बातचीत की। एसआरसीसी से प्रधानमंत्री का पुराना जुड़ाव भी रहा है और करीब 13 वर्ष पहले …



