
विजय कुमार निगम लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी अपनी पाती में शिक्षा, साक्षरता, शिक्षक की भूमिका और बदलती तकनीकी दुनिया के अनुरूप युवाओं को तैयार करने को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं और संकल्प को साझा किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण की नींव रखने वाले 81 गुरुजनों को सम्मानित करने का सौभाग्यमिला। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा की पूरी यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों में संस्कार, जिज्ञासा, अनुशासन और आत्मविश्वास जगाने का कार्य करते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बच्चे केवल पढ़ना-लिखना सीखने के लिए विद्यालय नहीं जाते। शिक्षा का उद्देश्य उन्हें ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास देना है। बच्चों को जीवन को सही दिशा देने वाली समझ प्रदान करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
मुख्यमंत्री ने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरुकुल समग्र शिक्षा के केंद्र रहे हैं, जहां ज्ञान के साथ जीवन मूल्यों और दायित्वबोध की शिक्षा दी जाती थी। उन्होंने कहा कि ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह जीवन को सरल बनाए और समाज के लिए उपयोगी बने।
उन्होंने कहा कि तकनीक तेजी से जीवन को बदल रही है। ऐसे में डिजिटल साक्षरता के साथ एआई साक्षरता भी समय की आवश्यकता है। एआई, डीप-टेक और उभरती प्रौद्योगिकियां शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और रोजगार के नए अवसर खोल रही हैं।
मुख्यमंत्री के अनुसार सरकार परंपरागत ज्ञान को आधुनिक विज्ञान, तकनीक, नवाचार और कौशल से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। लखनऊ में एआई सिटी और कानपुर में ड्रोन-यूएवी तकनीक का विकसित होता इकोसिस्टम तकनीकी भविष्य की नई संभावनाओं का आधार बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का विशेष जोर ऑपरेशन कायाकल्प, मिशन प्रेरणा, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और कौशल विकास कार्यक्रमों पर है। शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयी सुविधाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और युवाओं के कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में ड्रॉपआउट दर को न्यूनतम करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है और अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में सफलता मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर ज्ञान के विस्तार और प्रत्येक व्यक्ति को सशक्त बनाने का संकल्प लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि साक्षरता का संकल्प समाज के सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकता। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर संकल्प होना चाहिए कि हर बच्चा विद्यालय पहुंचे और हर विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर युवा कौशल और नवाचार से जुड़े तथा हर नागरिक साक्षर होने के साथ डिजिटल ज्ञान और एआई से भी परिचित हो। उन्होंने शिक्षा को केवल ज्ञान अर्जन तक सीमित न रखते हुए जीवन मूल्यों, समझ, कौशल, नवाचार और समाज के प्रति उपयोगिता से जोड़ने पर जोर दिया।
‘सवाल करो तो दिमागी नक्सल कहलाते हैं’, दिल्ली सत्य निकेतन हादसे पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा.
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के सत्य निकेतन में PG गिरने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर ऐसे हादसों को रोकने और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है। ‘दिमागी …
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती है आरोपियों की मुश्किलें, कोर्ट ने दी पूछताछ की अनुमति
राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद जेल में निरुद्ध आठों आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस संबंध में आरोपियों का बयान पुन: दर्ज कराने के लिए सोमवार को विवेचक पुलिस क्षेत्राधिकारी ने विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा के समक्ष अर्जी दी थी। न्यायालय ने इस अर्जी को स्वीकार …
समाजवादी छात्रसभा की नई ड्रेस निर्धारित, अखिलेश बोले- जो लोग आज कानून नहीं मान रहे, वे कल मानेंगे.
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सोची-समझी साजिश के तहत अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश को सांप्रदायिक रास्ते पर ले जाना चाहती है। जब हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिल सकता था तो सहारनपुर में मस्जिद क्यों गिरा दी गई। जो लोग आज कानून नहीं मान रहे हैं, …
पुष्पक एक्सप्रेस समेत मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग से राहत, लखनऊ से चली स्पेशल ट्रेन; जानिए अपडेट.
पुष्पक एक्सप्रेस सहित मुंबई जाने वाली ट्रेनों के वेटिंग के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से राहत मिली। सोमवार को लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लिए एक फेरे में स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जिसका लाभ यात्रियों ने उठाया। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार को लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लिए …
‘AI साक्षरता आज के समय की बड़ी मांग’, सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी पाती.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस और आगामी ‘अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ (8 सितंबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित एक पाती लिखी है। उन्होंन शिक्षा, तकनीकी नवाचार, गुरु-शिष्य परंपरा और भावी प्राथमिकताओं पर विचार साझा किए। सीएम योगी ने कहा कि शिक्षक दिवस पर राष्ट्र निर्माण की नींव रखने वाले 81 गुरुजनों को सम्मानित करने …
बेटियों के सशक्तीकरण को नई उड़ान: योगी सरकार 450 मास्टर ट्रेनर्स को देगी सेफ्टी और लीडरशिप की ट्रेनिंग
उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार विद्यालय स्तर पर संचालित ‘मीना मंच’ को नया विस्तार देने जा रही है। विशेष परियोजना फॉर इक्विटी के तहत राज्य स्तर पर ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स’ (ToT) और ‘मास्टर ट्रेनर’ (MT) कार्यशाला का आयोजन एसआईईटी (SIET), प्रयागराज में 09 …
बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का मजबूत कवचःमीना मंचों के 450 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करेगी योगी सरकार
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षा के साथ नेतृत्व, आत्मविश्वास और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों को संस्थागत मजबूती दे रही है। इसी नीति के अंतर्गत विशेष परियोजना फॉर इक्विटी के अंतर्गत मीना मंचों को बालिकाओं के सशक्तीकरण और नेतृत्व …
मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती, शिक्षा और साक्षरता को लेकर साझा किया संकल्प
विजय कुमार निगम लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी अपनी पाती में शिक्षा, साक्षरता, शिक्षक की भूमिका और बदलती तकनीकी दुनिया के अनुरूप युवाओं को तैयार करने को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं और संकल्प को साझा किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों …
यूपी की सभी ग्राम पंचायतें बनेंगी स्मार्ट, मिलेगी 24 घंटे बिजली और हाई स्पीड इंटरनेट; सरकार ने बनाया मास्टरप्लान
स्वतंत्रता के 100वें वर्ष 2047 तक राज्य को पूर्ण विकसित बनाने के लिए तैयार कराए गए ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ के विजन डॉक्यूमेंट (दस्तावेज) में गांवों के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को केंद्र में रखा गया है। सरकार प्रदेश की सभी 57,694 ग्राम पंचायतों को पूरी तरह स्मार्ट बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी। पंचायतों …
यूपी टेक्स-2026 का मंगलवार को उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, जुटेंगे देश के प्रतिष्ठित कपड़ा कारोबारी
उत्तर प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को नई पहचान और गति देने की दिशा में योगी सरकार का प्रयास लगातार प्रभावी परिणाम दे रहा है। इसी कड़ी में यूपी टेक्स-2026 का आयोजन 8 और 9 सितंबर 2026 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे, …



