
नयी दिल्ली । दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में आग लगने के मामले में गिरफ्तार होटल मालिक की सेहत को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल से रिपोर्ट मांगी। इस होटल में जून में आग लग जाने से 23 लोगों की मौत हो गई थी। होटल का मालिक अभी जेल में है। न्यायमूर्ति मनोज जैन ने लवकेश बजाज की अर्जी पर यह आदेश दिया। बजाज ने इस मामले में अंतरिम जमानत का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि वह आंत संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं और उनकी हालत गंभीर है।

न्यायमूर्ति जैन ने कहा कि बजाज 24 अगस्त से अस्पताल में भर्ती है और निर्देश दिया, आरएमएल अस्पताल से विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाए। अदालत ने मामले को कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। बजाज फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उन्हें तीन जून को हौज रानी स्थित पांच मंजिला फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में लगी आग के मामले में आरोपी बनाया गया है। इस घटना में 23 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 24 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। अधीनस्थ अदालत ने तीन सितंबर को चिकित्सा आधार पर चार हफ्ते की अंतरिम जमानत के अनुरोध वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा था कि उन्हें हिरासत में पहले से ही पर्याप्त विशेषज्ञ चिकित्सा उपचार मिल रहा है और आरोपी ने जिस चिकित्सीय जरूरत का हवाला दिया था उसे आरएमएल अस्पताल में सर्जरी के जरिए पहले ही हल किया जा चुका है। अधीनस्थ अदालत में अपनी जमानत याचिका में बजाज ने पेट की गंभीर समस्याओं का हवाला दिया था और कहा था कि चिकित्सकों ने सर्जरी की सलाह दी है। अधीनस्थ अदालत ने पाया कि उन्हें पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया और बाद में आरएमएल अस्पताल भेजा गया।
दिल्ली पुलिस ने मामले में बजाज, प्रबंधक-सह-लेखाकार जय मिश्रा और रसोइये केशव नेगी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि 26 कमरों वाला यह प्रतिष्ठान बेड एंड ब्रेकफास्ट नियमों का उल्लंघन कर संचालित किया जा रहा था जिनके तहत केवल छह कमरे रखने की अनुमति थी। जांच के अनुसार, बजाज ने होटल का लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया था लेकिन होटल में आने-जाने के लिए केवल एक रास्ता होने और आपातकालीन निकास नहीं होने के कारण आवेदन खारिज कर दिया गया था। पुलिस ने आरोप लगाया कि दोबारा आवेदन करने के बजाय बजाज ने प्रतिष्ठान को बीएंडबी व्यवस्था के तहत चलाया। आरोप है कि आग रसोईघर में उस वक्त लगी जब नेगी चाय बनाते समय ऑयल फ्रायर (तेल गर्म करने वाली मशीन) चालू छोड़ गए थे। पुलिस का आरोप है कि आग इमारत में तेजी से फैल गई और ज्वलनशील सामग्री तथा आने-जाने का सिर्फ एक रास्ता होने की वजह से स्थिति और बिगड़ गई।
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- यूपी में लगाया जाएगा एथेनॉल प्लांट, 23 प्रस्तावों की मंजूरी, देखें सूची
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 23 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। इन प्रस्तावों में प्रमुख प्रस्ताव मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट लगाने का रहा है। योगी कैबिनेट की बैठक में मंजूर प्रस्तावों की सूची- मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट लगाया जाएगा मथुरा की छाता शुगर कंपनी में न्यूनतम …
UPI से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, 2000 रुपये से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज.
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये का चार्ज लगेगा, लेकिन ग्राहकों के लिए यह मुफ्त रहेगा। 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर चार्ज लगने की खबरें सुर्खियों में हैं। जानिए सरकार की ओर से सोमवार को जारी नए गजट …
योगी सरकार की नीतियों से जेम पर बढ़ी उ.प्र. के कारोबारियों की धमक “एक साल में 1 लाख से अधिक नए विक्रेता जुड़े”
विजय कुमार निगम लखनऊ :- योगी सरकार की कारोबारी सुगमता, एमएसएमई प्रोत्साहन और स्थानीय उद्यमियों को सरकारी खरीद से जोड़ने की नीतियों का असर अब सरकारी ई-मार्केटप्लेस जेम पर भी दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के कारोबारियों की सरकारी खरीद व्यवस्था में भागीदारी लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश में जेम पर …
बिहार में दारोगा भर्ती पर बवाल, आक्रोशित छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ सीएम आवास की ओर बढ़े, पुलिस अलर्ट
पटना । बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा और बीपीएससी 70वीं परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और निष्पक्ष जांच व दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं। छात्रों की भारी भीड़ को देखते हुए मौके पर सुरक्षा बल …
भविष्य की जंग में टेक्नोलॉजी तय करेगी बढ़त, राजनाथ सिंह बोले-आत्मनिर्भर रक्षा जरूरी
नयी दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भविष्य की लड़ाई में रणनीतिक बढ़त प्रौद्योगिकी नेतृत्व से तय होगी और आज की हमारी कल्पना ही कल की सैन्य क्षमता बनेगी। सिंह ने यहाँ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक विकसित …







