
नयी दिल्ली । दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में आग लगने के मामले में गिरफ्तार होटल मालिक की सेहत को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल से रिपोर्ट मांगी। इस होटल में जून में आग लग जाने से 23 लोगों की मौत हो गई थी। होटल का मालिक अभी जेल में है। न्यायमूर्ति मनोज जैन ने लवकेश बजाज की अर्जी पर यह आदेश दिया। बजाज ने इस मामले में अंतरिम जमानत का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि वह आंत संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं और उनकी हालत गंभीर है।

न्यायमूर्ति जैन ने कहा कि बजाज 24 अगस्त से अस्पताल में भर्ती है और निर्देश दिया, आरएमएल अस्पताल से विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाए। अदालत ने मामले को कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। बजाज फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उन्हें तीन जून को हौज रानी स्थित पांच मंजिला फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में लगी आग के मामले में आरोपी बनाया गया है। इस घटना में 23 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 24 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। अधीनस्थ अदालत ने तीन सितंबर को चिकित्सा आधार पर चार हफ्ते की अंतरिम जमानत के अनुरोध वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा था कि उन्हें हिरासत में पहले से ही पर्याप्त विशेषज्ञ चिकित्सा उपचार मिल रहा है और आरोपी ने जिस चिकित्सीय जरूरत का हवाला दिया था उसे आरएमएल अस्पताल में सर्जरी के जरिए पहले ही हल किया जा चुका है। अधीनस्थ अदालत में अपनी जमानत याचिका में बजाज ने पेट की गंभीर समस्याओं का हवाला दिया था और कहा था कि चिकित्सकों ने सर्जरी की सलाह दी है। अधीनस्थ अदालत ने पाया कि उन्हें पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया और बाद में आरएमएल अस्पताल भेजा गया।
दिल्ली पुलिस ने मामले में बजाज, प्रबंधक-सह-लेखाकार जय मिश्रा और रसोइये केशव नेगी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि 26 कमरों वाला यह प्रतिष्ठान बेड एंड ब्रेकफास्ट नियमों का उल्लंघन कर संचालित किया जा रहा था जिनके तहत केवल छह कमरे रखने की अनुमति थी। जांच के अनुसार, बजाज ने होटल का लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया था लेकिन होटल में आने-जाने के लिए केवल एक रास्ता होने और आपातकालीन निकास नहीं होने के कारण आवेदन खारिज कर दिया गया था। पुलिस ने आरोप लगाया कि दोबारा आवेदन करने के बजाय बजाज ने प्रतिष्ठान को बीएंडबी व्यवस्था के तहत चलाया। आरोप है कि आग रसोईघर में उस वक्त लगी जब नेगी चाय बनाते समय ऑयल फ्रायर (तेल गर्म करने वाली मशीन) चालू छोड़ गए थे। पुलिस का आरोप है कि आग इमारत में तेजी से फैल गई और ज्वलनशील सामग्री तथा आने-जाने का सिर्फ एक रास्ता होने की वजह से स्थिति और बिगड़ गई।
मुख्यमंत्री योगी “श्री अयोध्या जी में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय”
विजय कुमार निगम लखनऊ :– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के पश्चात प्रारम्भ हुए दीपोत्सव को लेकर अपने भाव व उत्साह प्रदेशवासियों से साझा किए। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम अपने 10वें भव्य-दिव्य दीपोत्सव के स्वागत में पुलकित है। मुख्यमंत्री योगी ने दीपोत्सव का …
CM योगी “प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। उन्होंने वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार की बदली कार्य संस्कृति से भी प्रदेशवासियों को अवगत कराया और रोजगार सृजन में युवाशक्ति की …
क्या डेटा कानून से पत्रकारिता होगी प्रभावित..? न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया नोटिस
नयी दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) एक्ट और इससे जुड़े नियमों को चुनौती देने वाली डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) की याचिका पर मंगलवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा। एसोसिएशन का कहना है कि कानून के कुछ प्रावधान प्रेस की स्वतंत्रता और सूचना के अधिकार को प्रभावित कर सकते …
शिवराज सिंह चैहान “मोदी विरोध में कांग्रेस सोचने, समझने, सुनने की क्षमता खो चुकी है”
भोपाल । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मंगलवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में विपक्षी पार्टी इतनी श्अंधीश् हो गई है कि उसने सोचने, समझने और सुनने की क्षमता खो दी है। चैहान ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस की …
जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी के घर पर लोकायुक्त का छापा, 4 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
जबलपुर । मध्य प्रदेश के विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त ने वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के रिलाएबल डेवलपर कॉलोनी स्थित आवास पर दबिश दी।इस कार्रवाई में लगभग 4 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है जो उसकी आय से 264.64 प्रतिशत अनुपातहीन है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले को आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग जबलपुर …
दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता
नयी दिल्ली । धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई दिनों से जारी गिरावट के बीच मंगलवार को भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। घरेलू बाजार एमसीएक्स पर सोने में 0.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, और …
ई20 पेट्रोल के खिलाफ पैसे देकर चलाया गया अभियान, नितिन गडकरी ने किया बड़ा दावा, कहा- अब सारा शोर खत्म
नयी दिल्ली । पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने नीति (ई 20 पेट्रोल) को लेकर जारी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है। उद्योग संगठन सीआईआई (सीआईआई) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने दावा किया कि तीन महीने पहले ई20 ईंधन के खिलाफ जो हंगामा खड़ा …
राम के नाम पर आए चढ़ावे का हिसाब दो, राम मंदिर ट्रस्ट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल
नयी दिल्ली कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चढ़ावे और कीमती दान में कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुप्पी तोड़नी चाहिए, क्योंकि पूरा देश जवाब मांग रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह …
यूपी विधान परिषद चुनाव: सात जगहों पर होगी वोट की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सात स्थानों पर मतगणना कराई जाएगी। संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। उत्तर प्रदेश विधान …
यूपी में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में CEO सख्त, 10 अप्रैल के बाद फीड हुए फॉर्म-6, 7 और 8 की जांच के दिए आदेश
मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो अब केवल निचले स्तर के कर्मचारी ही नहीं, मंडलायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) भी जवाबदेही से नहीं बच सकेंगे। पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी के प्रकरण के बाद चुनाव आयोग ने प्रदेशभर में पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर कड़ा रुख अपनाया है। आजमगढ़ समेत सभी जिलों में मतदाता …



