
मुंबई । आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। आईआईटी बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। यह निर्णय संस्थान के निदेशक शिरीष बी. केदारे ने लिया। दूल्ला वही प्रोफेसर हैं, जो साहिल की मध्यावधि परीक्षा के दौरान निरीक्षक की भूमिका में थे। इस बीच, आईआईटी बॉम्बे ने साहिल की मौत से पहले की घटनाओं को लेकर अपने पहले के आधिकारिक बयान पर भी माफी मांगी है। संस्थान ने कहा है कि घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच अभी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है और जांच पूरी होने से पहले घटनाक्रम को किसी एक निश्चित रूप में पेश करना उचित नहीं था। साहिल की मौत के बाद 19 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे ने एक बयान जारी किया था। इसमें संस्थान ने कहा था कि परीक्षा के दौरान साहिल को मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था और उसने कथित तौर पर ब्ींजळच्ज् पर प्रश्नपत्र अपलोड करने की कोशिश की थी। अब संस्थान ने अपने उस संचार पर खेद जताया है।

आईआईटी बॉम्बे ने कहा कि घटना से पहले की परिस्थितियां और उनसे जुड़े तथ्य संबंधित अधिकारियों की जांच के दायरे में हैं। ऐसे में जांच पूरी होने और तथ्यों की पुष्टि से पहले घटना के बारे में निश्चित निष्कर्ष के तौर पर जानकारी देना उचित नहीं था। संस्थान ने साहिल की मौत से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में अपने पहले के संचार में दिए गए बयानों के लिए औपचारिक रूप से माफी भी मांगी है। प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप निलंबित किए जाने के बाद आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने उनका समर्थन किया है। फोरम का कहना है कि दूल्ला परीक्षा के दौरान संस्थान की निर्धारित शैक्षणिक प्रक्रिया के तहत अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

साहिल की मौत के बाद दूल्ला के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। साहिल के माता-पिता ने 19 सितंबर को प्रोफेसर दूल्ला सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को जातिसूचक टिप्पणियों और कथित मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। शिकायत में आईआईटी बॉम्बे के निदेशक शिरीष बी. केदारे, कुछ फैकल्टी सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी शामिल किए गए हैं। परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि साहिल के साथ कथित उत्पीड़न संस्थान के वरिष्ठ स्तर के निर्देशों के तहत हुआ। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और एससीध्एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच मामले में आरोपी प्रोफेसर और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर सकती है। साहिल की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे के छात्रों की ओर से संस्थान के सामने कई मांगें भी रखी गई हैं। छात्रों ने कुल 18 मांगों वाले दस्तावेज में जांच और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। छात्रों की मांगों में निदेशक, संबंधित डीन और अन्य अधिकारियों के साथ ओपन हाउस आयोजित करने की बात शामिल है, ताकि छात्र घटना से जुड़े सवाल सीधे रख सकें। छात्रों ने संस्थान से सार्वजनिक माफी की मांग भी की है। उनका आरोप है कि साहिल के बारे में संस्थान की एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट में अधूरी जानकारी के कारण उसकी छवि प्रभावित हुई। छात्रों ने इस वर्ष संस्थान में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी रखी है। दस्तावेज में मांगों की प्रगति को लेकर नियमित अपडेट देने की बात कही गई है।
22 वर्षीय साहिल वाकोडे आईआईटी बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सेकेंड ईयर के छात्र थे। 18 सितंबर की रात वह पवई परिसर स्थित हॉस्टल में मृत पाए गए थे। घटना के बाद संस्थान में छात्रों के बीच विरोध और प्रशासन से जवाबदेही की मांग तेज हुई। अब इस मामले में दो स्तरों पर जांच महत्वपूर्ण है। एक ओर पुलिस कथित उत्पीड़न और परिवार की शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है, वहीं संस्थान ने भी अपने पहले के बयान से पीछे हटते हुए कहा है कि घटना की परिस्थितियों पर अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही निकाला जाना चाहिए। ऐसे में आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर निर्भर करेगी।
CM योगी ने BJP कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया
विजय कुमार निगम मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतें फिर सक्रिय होंगी। शक्ति केंद्र संयोजक हर बूथ की समीक्षा करें, प्रभावी टीम बनाएं, पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी तय …
उ.प्र.आईटीएस-2026 में दिखेगा उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापारिक विस्तार
“छह देशों की भागीदारी से मजबूत होगा अंतरराष्ट्रीय कारोबारी कनेक्ट” विजय कुमार निगम लखनऊ/ग्रेटर नोएडा:- उत्तर प्रदेश अब केवल देश के बड़े बाजार के रूप में ही नहीं, बल्कि वैश्विक व्यापार, निवेश और विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा निवेश आकर्षित …
योगी सरकार में उ.प्र. की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई रफ्तार
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के कार्यकाल में साढ़े नौ वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय विस्तार दर्ज किया गया है। प्रदेश में जिला स्तर से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का नेटवर्क बढ़ा है। इसके साथ ही क्रिटिकल केयर, डायग्नोस्टिक सेवाओं, नर्सिंग शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में …
PDA रथ को लेकर अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP पर जमकर निशाना..!
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, च्क्। रथ अभियान और आरक्षण समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। …
ममता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई, निर्वाचन आयोग के फैसले को दी चुनौती
नयी दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने पर सोमवार को सहमत हो गया, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों में विवाद के बीच निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाए जाने के फैसले को चुनौती …
अमित शाह मंगलवार को ANTF प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
नयी दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जिसमें मादक पदार्थ नियंत्रण दृष्टिकोण पत्र (2026-29) के तहत हुई प्रगति और देश में मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। एक सरकारी …
IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद बड़ा फैसला, डीन दूल्ला की डीनशिप निलंबित..!
मुंबई । आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। आईआईटी बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। यह निर्णय संस्थान के निदेशक शिरीष बी. केदारे ने लिया। दूल्ला वही प्रोफेसर हैं, जो साहिल की मध्यावधि परीक्षा के …
लखीमपुर के स्कूल में महिला टीचर को गोली मारी, युवक ने खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौत
लखीमपुर । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार को स्कूल परिसर के भीतर हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में एक युवक ने महिला शिक्षिका को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल दोनों को बचाया …





