Main Storiesअपराधताजा खबरेबड़ी खबरमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद बड़ा फैसला, डीन दूल्ला की डीनशिप निलंबित..!

मुंबई । आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। आईआईटी बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। यह निर्णय संस्थान के निदेशक शिरीष बी. केदारे ने लिया। दूल्ला वही प्रोफेसर हैं, जो साहिल की मध्यावधि परीक्षा के दौरान निरीक्षक की भूमिका में थे। इस बीच, आईआईटी बॉम्बे ने साहिल की मौत से पहले की घटनाओं को लेकर अपने पहले के आधिकारिक बयान पर भी माफी मांगी है। संस्थान ने कहा है कि घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच अभी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है और जांच पूरी होने से पहले घटनाक्रम को किसी एक निश्चित रूप में पेश करना उचित नहीं था। साहिल की मौत के बाद 19 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे ने एक बयान जारी किया था। इसमें संस्थान ने कहा था कि परीक्षा के दौरान साहिल को मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था और उसने कथित तौर पर ब्ींजळच्ज् पर प्रश्नपत्र अपलोड करने की कोशिश की थी। अब संस्थान ने अपने उस संचार पर खेद जताया है।

आईआईटी बॉम्बे ने कहा कि घटना से पहले की परिस्थितियां और उनसे जुड़े तथ्य संबंधित अधिकारियों की जांच के दायरे में हैं। ऐसे में जांच पूरी होने और तथ्यों की पुष्टि से पहले घटना के बारे में निश्चित निष्कर्ष के तौर पर जानकारी देना उचित नहीं था। संस्थान ने साहिल की मौत से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में अपने पहले के संचार में दिए गए बयानों के लिए औपचारिक रूप से माफी भी मांगी है। प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप निलंबित किए जाने के बाद आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने उनका समर्थन किया है। फोरम का कहना है कि दूल्ला परीक्षा के दौरान संस्थान की निर्धारित शैक्षणिक प्रक्रिया के तहत अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

साहिल की मौत के बाद दूल्ला के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। साहिल के माता-पिता ने 19 सितंबर को प्रोफेसर दूल्ला सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को जातिसूचक टिप्पणियों और कथित मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। शिकायत में आईआईटी बॉम्बे के निदेशक शिरीष बी. केदारे, कुछ फैकल्टी सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी शामिल किए गए हैं। परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि साहिल के साथ कथित उत्पीड़न संस्थान के वरिष्ठ स्तर के निर्देशों के तहत हुआ। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और एससीध्एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच मामले में आरोपी प्रोफेसर और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर सकती है। साहिल की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे के छात्रों की ओर से संस्थान के सामने कई मांगें भी रखी गई हैं। छात्रों ने कुल 18 मांगों वाले दस्तावेज में जांच और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। छात्रों की मांगों में निदेशक, संबंधित डीन और अन्य अधिकारियों के साथ ओपन हाउस आयोजित करने की बात शामिल है, ताकि छात्र घटना से जुड़े सवाल सीधे रख सकें। छात्रों ने संस्थान से सार्वजनिक माफी की मांग भी की है। उनका आरोप है कि साहिल के बारे में संस्थान की एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट में अधूरी जानकारी के कारण उसकी छवि प्रभावित हुई। छात्रों ने इस वर्ष संस्थान में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी रखी है। दस्तावेज में मांगों की प्रगति को लेकर नियमित अपडेट देने की बात कही गई है।

22 वर्षीय साहिल वाकोडे आईआईटी बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सेकेंड ईयर के छात्र थे। 18 सितंबर की रात वह पवई परिसर स्थित हॉस्टल में मृत पाए गए थे। घटना के बाद संस्थान में छात्रों के बीच विरोध और प्रशासन से जवाबदेही की मांग तेज हुई। अब इस मामले में दो स्तरों पर जांच महत्वपूर्ण है। एक ओर पुलिस कथित उत्पीड़न और परिवार की शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है, वहीं संस्थान ने भी अपने पहले के बयान से पीछे हटते हुए कहा है कि घटना की परिस्थितियों पर अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही निकाला जाना चाहिए। ऐसे में आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर निर्भर करेगी।

योगी की चुनौती- अखिलेश अयोध्या से लड़ें, मैं भी लड़ता हूं; हो जाए आमने-सामने का मुकाबला.

यूपी के बलरामपुर में उतरौला के कालूबनकट में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 803 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी: शारदीय नवरात्र से छठ महापर्व तक फील्ड में उतरें वरिष्ठ अधिकारी, जनता से सीधा संवाद करें

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और उनके समयबद्ध समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्र से छठ महापर्व तक वरिष्ठ अधिकारी स्वयं क्षेत्र में उतरें, जनता से सीधा संवाद करें और उसकी समस्याओं के समाधान …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी “प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार हैं ‘अन्नदाता’

विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के बाद कृषि क्षेत्र में आए अभूतपूर्व परिवर्तन से प्रदेशवासियों को अवगत कराया। उन्होंने अन्नदाता किसान को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार भी बताया।                       मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के …

Like us share us

चेन्नई में राहुल गांधी और विजय की कैफे कूटनीति, कैपेचीनो-तिरामिसू पर हुई सियासी चर्चा.

 शनिवार को चेन्नई में दोस्ती और राजनीतिक तालमेल का एक शानदार नजारा देखने को मिला, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने साथ में कुछ अच्छा समय बिताया। चेन्नई के बाहरी इलाके नीलांकरई में अपने घर के बाहर विजय मुस्कराते हुए राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए …

Like us share us

CM योगी “भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, विभागीय जांच को योगी सरकार ने बनाया पारदर्शी और जवाबदेह”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस की नीति और पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने विभागीय जांच व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया है। समाज कल्याण विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-7 के तहत होने वाली विभागीय …

Like us share us

’24 घंटे में CJP नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी.

CJP के प्रदर्शन से जुड़े नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भारत को “अघोषित आपातकाल” की स्थिति में बताते हुए कहा कि अगर हिरासत में लिए गए नेताओं को कल तक रिहा नहीं किया गया, तो वह अनशन या पदयात्रा शुरू …

Like us share us

कब लगती है धारा 163, इसके होने पर पुलिस को मिलते हैं कौन से अधिकार, प्रदर्शन से जुड़ा कानून क्या?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) और विपक्षी गठबंधन से जुड़े नेताओं ने इस आंदोलन का आह्वान किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। नई …

Like us share us

केजरीवाल-ममता भी डिटेन…अब तक हिरासत में लिए गए 2000 से ज्यादा लोग; CJP प्रदर्शन के बीच राजधानी दिल्ली में फुल बवाल.

CJP Protest Delhi: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शनिवार को बड़े पुलिस अभियान के बीच घिर गया। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, पिनराई विजयन, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और नेहा बोरा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। राजधानी में करीब 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के …

Like us share us

सौरभ-दीपके और आशुतोष विमान के अंदर से डिटेन, तीनों के मोबाइल जब्त; अलग-अलग जगहों पर ले गई पुलिस.

CJP Protest Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज 10 अक्टूबर प्रोटेस्ट किए जाने से पहले ही पुलिस ने तीनों बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान में ही सौरव दास और अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) को हिरासत में लिया। सीजेपी के तीनों …

Like us share us

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे AI केंद्र, पांच लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग; योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी.

प्रदेश के सभी 75 जिलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) केंद्र खोले जाएंगे। इनके माध्यम से पांच लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने, 50 हजार विशेषज्ञ तैयार करने और 100 से अधिक एआई आधारित समाधान विकसित करने का लक्ष्य है। साथ ही 100 स्टार्टअप को आर्थिक और अन्य सहायता दी जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button