
नयी दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जिसमें मादक पदार्थ नियंत्रण दृष्टिकोण पत्र (2026-29) के तहत हुई प्रगति और देश में मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, दो दिवसीय इस सम्मेलन में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के अलावा संबंधित सरकारी विभागों एवं अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में मादक पदार्थों की आपूर्ति कम करने, उनकी मांग घटाने और उनसे होने वाले नुकसान को कम करने संबंधी उपायों को मजबूत करने की केंद्र सरकार की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बयान में कहा गया, एकजुट संकल्प, साझा जिम्मेदारी विषय पर आधारित सम्मेलन में हाल में जारी मादक पदार्थ नियंत्रण दृष्टिकोण पत्र (2026-29) के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एएनटीएफ को दिए गए लक्ष्यों पर हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही देशभर में मादक पदार्थों की तस्करी और उनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा होगी। शाह मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए टेलीविजन विज्ञापन भी जारी करेंगे और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के लखनऊ एवं देहरादून में क्षेत्रीय कार्यालयों के नए परिसरों की आधारशिला रखेंगे। बयान के अनुसार, ये सत्र दृष्टिकोण पत्र के चार रणनीतिक स्तंभों-प्रवर्तन, आसूचना एवं अभियान, मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों एवं कृत्रिम मादक पदार्थों पर नियंत्रण, मांग और नुकसान में कमी लाने तथा क्षमता निर्माण एवं समन्वय- के अनुरूप होंगे। बयान में कहा गया कि इस विचार-विमर्श से राज्यों, विभागों और एजेंसियों को अगले तीन वर्ष में देशभर में मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एएनटीएफ को सम्मानित किया जाएगा और एनसीबी की नयी वेबसाइट भी जारी की जाएगी। बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भारत सरकार देश के युवाओं को मादक पदार्थों के इस्तेमाल के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है और मादक पदार्थ मुक्त भारत के निर्माण के बिना इस लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है। बयान के अनुसार, इस सम्मेलन में मादक पदार्थ संबंधी कानूनों के प्रवर्तन को मजबूत करने और देश के युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रखने के लिए व्यावहारिक रणनीतियां तैयार किए जाने की उम्मीद है।
CM योगी ने BJP कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया
विजय कुमार निगम मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतें फिर सक्रिय होंगी। शक्ति केंद्र संयोजक हर बूथ की समीक्षा करें, प्रभावी टीम बनाएं, पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी तय …
उ.प्र.आईटीएस-2026 में दिखेगा उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापारिक विस्तार
“छह देशों की भागीदारी से मजबूत होगा अंतरराष्ट्रीय कारोबारी कनेक्ट” विजय कुमार निगम लखनऊ/ग्रेटर नोएडा:- उत्तर प्रदेश अब केवल देश के बड़े बाजार के रूप में ही नहीं, बल्कि वैश्विक व्यापार, निवेश और विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा निवेश आकर्षित …
योगी सरकार में उ.प्र. की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई रफ्तार
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के कार्यकाल में साढ़े नौ वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय विस्तार दर्ज किया गया है। प्रदेश में जिला स्तर से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का नेटवर्क बढ़ा है। इसके साथ ही क्रिटिकल केयर, डायग्नोस्टिक सेवाओं, नर्सिंग शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में …
PDA रथ को लेकर अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP पर जमकर निशाना..!
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, च्क्। रथ अभियान और आरक्षण समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। …
ममता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई, निर्वाचन आयोग के फैसले को दी चुनौती
नयी दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने पर सोमवार को सहमत हो गया, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों में विवाद के बीच निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाए जाने के फैसले को चुनौती …
अमित शाह मंगलवार को ANTF प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
नयी दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जिसमें मादक पदार्थ नियंत्रण दृष्टिकोण पत्र (2026-29) के तहत हुई प्रगति और देश में मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। एक सरकारी …
IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद बड़ा फैसला, डीन दूल्ला की डीनशिप निलंबित..!
मुंबई । आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। आईआईटी बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। यह निर्णय संस्थान के निदेशक शिरीष बी. केदारे ने लिया। दूल्ला वही प्रोफेसर हैं, जो साहिल की मध्यावधि परीक्षा के …
लखीमपुर के स्कूल में महिला टीचर को गोली मारी, युवक ने खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौत
लखीमपुर । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार को स्कूल परिसर के भीतर हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में एक युवक ने महिला शिक्षिका को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल दोनों को बचाया …





