Editor's PickMain Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अमित शाह मंगलवार को ANTF प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

सम्मेलन के दौरान आठ तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। ये सत्र दृष्टिकोण पत्र के तहत संस्थागत व्यवस्था, मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क एवं गिरोहों को ध्वस्त करने, मादक पदार्थों की मांग में कमी एवं पुनर्वास, प्रवर्तन को प्रभावी बनाना, मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों एवं कृत्रिम मादक पदार्थों पर नियंत्रण, अवैध खेती और वैकल्पिक फसलें तथा श्डार्कनेटश् (इंटरनेट का ऐसा छिपा हुआ हिस्सा, जिस तक विशेष सॉफ्टवेयर या व्यवस्था के जरिए ही पहुंचा जा सकता है) और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी जांच जैसे विषय पर आधारित होंगे।

नयी दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जिसमें मादक पदार्थ नियंत्रण दृष्टिकोण पत्र (2026-29) के तहत हुई प्रगति और देश में मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, दो दिवसीय इस सम्मेलन में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के अलावा संबंधित सरकारी विभागों एवं अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में मादक पदार्थों की आपूर्ति कम करने, उनकी मांग घटाने और उनसे होने वाले नुकसान को कम करने संबंधी उपायों को मजबूत करने की केंद्र सरकार की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बयान में कहा गया,  एकजुट संकल्प, साझा जिम्मेदारी विषय पर आधारित सम्मेलन में हाल में जारी मादक पदार्थ नियंत्रण दृष्टिकोण पत्र (2026-29) के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एएनटीएफ को दिए गए लक्ष्यों पर हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही देशभर में मादक पदार्थों की तस्करी और उनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा होगी। शाह मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए टेलीविजन विज्ञापन भी जारी करेंगे और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के लखनऊ एवं देहरादून में क्षेत्रीय कार्यालयों के नए परिसरों की आधारशिला रखेंगे। बयान के अनुसार, ये सत्र दृष्टिकोण पत्र के चार रणनीतिक स्तंभों-प्रवर्तन, आसूचना एवं अभियान, मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों एवं कृत्रिम मादक पदार्थों पर नियंत्रण, मांग और नुकसान में कमी लाने तथा क्षमता निर्माण एवं समन्वय- के अनुरूप होंगे। बयान में कहा गया कि इस विचार-विमर्श से राज्यों, विभागों और एजेंसियों को अगले तीन वर्ष में देशभर में मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एएनटीएफ को सम्मानित किया जाएगा और एनसीबी की नयी वेबसाइट भी जारी की जाएगी। बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भारत सरकार देश के युवाओं को मादक पदार्थों के इस्तेमाल के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है और मादक पदार्थ मुक्त भारत के निर्माण के बिना इस लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है। बयान के अनुसार, इस सम्मेलन में मादक पदार्थ संबंधी कानूनों के प्रवर्तन को मजबूत करने और देश के युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रखने के लिए व्यावहारिक रणनीतियां तैयार किए जाने की उम्मीद है।

लखनऊ में करीब दो घंटा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रवास, कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को करेंगे सम्मानित

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। लखनऊ में पीएम मोदी का करीब दो घंटा का प्रवास रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री आज शाम को करीब पांच बजे लखनऊ पहुंचेंगे और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 5:30 बजे से …

Like us share us

यूपी में मेडिकल कॉलेजों के मूल्यांकन के लिए बनेगा ‘UP-MCEI’ इंडेक्स, गुणवत्ता सुधार पर योगी सरकार का जोर

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बीते साढ़े नौ वर्षों के दौरान व्यापक बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से लेकर चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार तक सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई मजबूती दी है। …

Like us share us

पीएम मोदी ने ITI के मेधावियों का बढ़ाया हौसला, बोले- यह कभी मत सोचना अकेले हैं, मेरे साथ पूरे करें अपने सपने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने के साथ उनके अंदर जोश भी भरा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि पीएम मोदी ने हुनरमंदों के योगदान को जमकर सराहा। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ देश भर से …

Like us share us

लखनऊ में पीएम मोदी ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, भारत करेगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी

 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कौशल दीक्षा समारोह में पीएम मोदी ने युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह को संबाेंधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा के अगले साल 2027 में भारत एशिया की सबसे बड़ी स्किल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें देश–विदेश के …

Like us share us

लखनऊ में PM नरेन्द्र मोदी बोले- आक्रांताओं ने सबसे पहले की हमारे देश के हुनर पर चोट, लौटाएंगे वैभव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी लखनऊ से युवाओं को कौशल विकास का संदेश देने वाले पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दस मेधावियों को सम्मानित करने के साथ उनको संबोधित भी किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान …

Like us share us

राई और मयूर नृत्य से लखनऊ में हुआ PM मोदी का स्वागत, लोकसंस्कृति के रंगों में रंगी राजधानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में शनिवार को राजधानी की सड़कें सांस्कृतिक रंगों और रोशनी से जगमगा उठीं। दीक्षा समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सड़क के दोनों ओर बिजली की झालरों से आकर्षक सजावट की गई थीं। रोशनी …

Like us share us

AI और साइबर हमलों से निपटने की तैयारी, यूपी की साइबर सुरक्षा नीति पर लखनऊ में होगा बड़ा मंथन

 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और तेजी से बदलते डिजिटल परिदृश्य में साइबर हमलों के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश को भविष्य के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। प्रदेश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकारी डेटा और महत्वपूर्ण सूचना प्रणालियों को सुरक्षित बनाने के लिए …

Like us share us

मां के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ, करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी की अगवानी

 उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरिद्वार में मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने लखनऊ का रुख किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर में लखनऊ पहुंचने पर पीएम मोदी के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री शाम को पांच पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी की उ.प्र. पुलिस और होगी हाईटेक, तीन संस्थानों से हुआ एमओयू

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल पुलिसिंग और डेटा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए यूपी पुलिस ने आईआईटी कानपुर, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन और प्रोटियन ई-जीओवी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ …

Like us share us

‘दुनिया युद्ध पर चर्चा कर रही, भारत अपनी संस्कृति और रिश्तों की बात कर रहा’, SCO में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO शिखर सम्मेलन में कहा, भारत आए सभी अतिथियों का मैं स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।’ पीएम ने कहा, ‘ऐसे समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति की चर्चाएं हावी हैं, हम भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद और कनेक्टिविटी (संपर्क) पर चर्चा कर रहे हैं।’ प्रधानमंत्री …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button