

सिकंदरपुर सरोसी, उन्नाव। ग्राम रामनगरिया में शिव कुटी श्री माहेश्वर महादेव आश्रम स्थित रामलीला मैदान में आयोजित मेले में रावण वध के बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता पहुंचे। यहां उन्होंने रामलीला के कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही मेला समिति को आर्थिक सहयोग राशि भी प्रदान की।
विधायक के मेले में पहुंचने पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मेला अध्यक्ष हरिकांत पांडेय के नेतृत्व में संजय बाजपेई, सूर्यकांत पांडेय, गौरव मिश्रा, अमित शुक्ला, संकेत पांडेय, राहुल पांडेय सहित समिति के सदस्यों ने विधायक पंकज गुप्ता को सम्मानित किया।
रावण वध कार्यक्रम के बाद मेले में लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कलाकारों के सम्मान और विधायक के सहयोग से आयोजन समिति के सदस्यों में उत्साह दिखाई दिया। मेला समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति समिति ने आभार जताया। रिपोर्टर स्वाती पाण्डेय



