unnaoउत्तर प्रदेश

श्री धनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

आज दिनांक 24.09.2026 को श्री धनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री सुशील कुमार अपर जिलाधिकारी उन्नाव द्वारा थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत स्थित गगनी खेड़ा झील गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मौके पर जारी गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम एवं सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। क्षेत्र रिपोर्टर स्वाती पाण्डेय

Like us share us

Related Articles

Back to top button