
विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से प्रशासन की सार्थकता सिद्ध होती है। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर साधना शृंखला-2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन के सबसे महत्वपूर्ण संवाहक हमारे लोक सेवक हैं। जब प्रशासनिक तंत्र दक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी होता है, तभी शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है और सुशासन का संकल्प जनकल्याण के रूप में साकार होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार की बीमार मानसिकता, परिवारवाद, तुष्टीकरण तथा भ्रष्टाचार को प्राथमिकता ने प्रदेश की प्रशासनिक दक्षता, कार्यकुशलता और कार्य-संस्कृति को गंभीर रूप से प्रभावित किया। अपराध, माफियाराज, नीतिगत उदासीनता और पहचान के संकट ने प्रदेश की असीम संभावनाओं पर ग्रहण लगा रखा था।

मिशन कर्मयोगी जैसी पहल से प्रशासनिक कार्यसंस्कृति को मिल रही नई दिशा
मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार मिशन कर्मयोगी जैसी पहल के माध्यम से देश की प्रशासनिक कार्य संस्कृति को नई दिशा दे रही है। पिछले साढ़े 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने बीमारू छवि को समाप्त करते हुए बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू स्टेट बनने तक की ऐतिहासिक यात्रा तय की है। उत्तर प्रदेश अपने प्रशासनिक, आर्थिक और संस्थागत स्ट्रक्चर को री-डिफाइन करते हुए विकास के नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि इसी परिवर्तनकारी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए आज राजधानी लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में 8 राज्यों एवं 4 केंद्र शासित प्रदेशों की सहभागिता से दो दिवसीय क्षेत्रीय साधना शृंखला-2026 का शुभारंभ हो रहा है।
विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है कर्मयोगी उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने लिखा कि ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की भावना के अनुरूप कर्मयोगी उत्तर प्रदेश अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसी विश्वास के साथ साधना शृंखला-2026 की सफलता के लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
CM योगी “जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता”
विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से प्रशासन की सार्थकता सिद्ध होती है। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर साधना शृंखला-2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन के …
वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
विजय कुमार निगम वाराणसी:- धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में गुरुवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और आधुनिक सैन्य क्षमता का शानदार नजारा देखने को मिला। गंगा के ऊपर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की औपचारिक शुरुआत के साथ ही काशी का आसमान लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। पहली बार वाराणसी …
PM मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, ये चिन्मय विचार है”
नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चिन्मय मिशन केवल एक संस्था नहीं है, ये चिन्मय विचार है, जिसकी स्थापना एक चिन्मय ऋषि ने की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए …
SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, 145 संगठनों का समर्थनय बंगला साहिब के आसपास 4 घंटे ट्रैफिक बंद
नयी दिल्ली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) को लेकर गुरुवार, 23 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। ‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर गठबंधन और किसान संगठनों के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा बंगला साहिब से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की तैयारी की। इस आंदोलन को 145 संगठनों का …
सोनम वांगचुक का केंद्र पर आरोप, बोले, लद्दाख के लोगों से किया वादा निभाने में पीछे हट रही सरकार
नयी दिल्ली । लद्दाख को पूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार और संवैधानिक सुरक्षा देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लद्दाख के आंदोलनकारी संगठनों के साथ मई में बनी सहमति से पीछे हटती दिखाई दे रही है। वांगचुक …
शिवा शर्मा हत्याकांड, श्रद्धा दुबे और बहन रश्मि को कोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को अदालत से राहत नहीं मिली है। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) आलोक वर्मा की अदालत ने तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत …
CM भगवंत मान का आरोप, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो घंटे बैठाकर रखा, कस्टम अधिकारी पर बदले की कार्रवाई का दावा
नयी दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले को लेकर केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को मान ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रताड़ित करने के इरादे से करीब दो घंटे तक एयरपोर्ट पर बैठाकर रखा गया। उन्होंने दावा किया कि उनके सामान …
दिल्ली हाईकोर्ट ने पाक उच्चायोग के लिए जासूसी के आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
नयी दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोपी हबीब उर रहमान को नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया। जासूसी के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने अपना फैसला दिया। आरोपी हबीब उर रहमान कई बीमारियों से पीड़ित है। …
ग्राम सुजानपुर में 26 अक्टूबर से होगी श्रीमद्भागवत कथा, आचार्य अर्पित तिवारी होंगे आयोजक
कानपुर देहात। ग्राम सुजानपुर, पोस्ट बैरी सवाई में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 अक्टूबर से किया जाएगा। कथा का समापन एवं विशाल भंडारा 2 नवंबर 2026 को होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं। आयोजक आचार्य अर्पित तिवारी (कानपुर वाले) के अनुसार, कथा में कथाव्यास श्री गोपाल कृष्ण जी महाराज श्रद्धालुओं …



