Main StoriesnewsRecommendedTrending Storiesउत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

यूपी विधान परिषद चुनाव: सात जगहों पर होगी वोट की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सात स्थानों पर मतगणना कराई जाएगी। संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक की पांच और शिक्षक की छह निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 की मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की उपस्थिति में निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी।

किस सीट की मतगणना कहां होगी?

  • लखनऊ: स्नातक सीट की मतगणना हॉल नंबर 7 और शिक्षक सीट की हॉल नंबर 8 में रमाबाई रैली स्थल, लखनऊ में होगी।
  • वाराणसी: स्नातक सीट की मतगणना हॉल नंबर 1 और शिक्षक सीट की हॉल नंबर 2 में स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन, वाराणसी में होगी।
  • आगरा: स्नातक सीट की मतगणना हॉल नंबर 1 और शिक्षक सीट की हॉल नंबर 2 में नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, टूंडला रोड, आगरा में होगी।
  • मेरठ: स्नातक सीट की मतगणना हॉल A और शिक्षक सीट की हॉल B में गांधी हॉल बिल्डिंग, सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, मोदीपुरम, मेरठ में होगी।
  • इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट: मतगणना हॉल नंबर 1, कोठारी हॉल, बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी में होगी।
  • बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट: मतगणना हॉल नंबर 1, संजय कम्युनिटी हॉल, बरेली में होगी।
  • गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट: मतगणना हॉल नंबर 1 और 2, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कॉमर्स बिल्डिंग, गोरखपुर में होगी।
Like us share us

Related Articles

Back to top button