ताजा खबरेराज्य

मनरेगा कर्मियों की सहायता को जारी की गई 611 करोड़ की धनराशि

कोरोना महामारी से जूझ रहे साढ़े सत्ताईस लाख मनरेगा कर्मियो के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने मदद जारी कर दी है ।सोमवार को प्रदेश की राजधानी में शीर्ष अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश के साढ़े सत्ताईस लाख कामगारों के बैंक खातों में 611 करोड़ रुपये की धनराशि का हस्तांतरण कर दिया ।मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कामगारों से बातचीत कर इस कदम की जानकारी दी

सोमवार तक प्रदेश में कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मामलों की संख्या 75 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा जारी आंकड़ों के अनुसार देश मे कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1071 हो चुकी है ।इनमे942 सक्रिय मामले हैं,99 लोग स्वस्थ हो चुके हैं,जबकि29 लोगों की मौत हो चुकी है ।

Like us share us

Related Articles

Back to top button