
नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को 75 वर्ष की उम्र में नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है। आरके सिन्हा बिहार में बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। राजनीति के अलावा उन्होंने पत्रकारिता और उद्योग जगत में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह देश की प्रमुख निजी सुरक्षा कंपनियों में शामिल एसआईएस ग्रुप के संस्थापक भी थे। परिजनों के मुताबिक, आरके सिन्हा का निधन नोएडा स्थित उनके आवास पर हुआ।

उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पटना ले जाया जाएगा। पटना स्थित उनके आवास अन्नपूर्णा भवन में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की सूचना मिलते ही बीजेपी नेताओं और समर्थकों ने शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी और बीजेपी सांसद रवि किशन समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आरके सिन्हा का सार्वजनिक जीवन कई क्षेत्रों में फैला हुआ था। उन्होंने पत्रकारिता से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में राजनीति तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई। वह बिहार में जनसंघ और बीजेपी के शुरुआती दौर के महत्वपूर्ण नेताओं में गिने जाते थे। साल 2014 में उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया था। उन्होंने 2014 से 2020 तक उच्च सदन में बिहार का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। आरके सिन्हा की सबसे बड़ी व्यावसायिक पहचान एसआईएस ग्रुप के संस्थापक के रूप में रही। उन्होंने निजी सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में इस कंपनी की स्थापना की और इसे देश की प्रमुख सिक्योरिटी एजेंसियों में शामिल कराया।
एसआईएस ग्रुप का कारोबार भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया में भी फैला हुआ है। कंपनी ने सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी पहचान बनाई और हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में योगदान दिया। उनके इस उद्यमशील सफर को उनकी प्रमुख उपलब्धियों में गिना जाता है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि जनसंघ और बीजेपी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का पत्रकारिता, समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका निधन राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं, बीजेपी सांसद रवि किशन ने उन्हें बिहार का सपूत बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भोजपुरी समाज के लिए आरके सिन्हा के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। एसआईएस जैसी प्रतिष्ठित संस्था की स्थापना और हजारों लोगों को रोजगार देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। आरके सिन्हा के निधन से बिहार ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसने पत्रकारिता, राजनीति, समाज सेवा और उद्योग जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
CM योगी “गरीबों का पैसा निगल जाती थीं कांग्रेस-सपा, बंदरबांट कर देती थीं, अब पूरे 100 खाते में पहुंचते हैं”
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में गोरखपुर, …
योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) को नई पहचान दी है।वर्ष 2017 की तुलना …
हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान तेज
देहरादून । उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए छह लोगों के शवों को दुर्गम क्षेत्र से निकालने के लिए अभियान शनिवार सुबह फिर से शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभियान तड़के पांच बजे शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के दुर्गम पहाड़ी इलाके में …
राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश ने किया लौह पुरुष सरदार पटेल को नमन, राष्ट्रपति, पीएम मोदी और शाह ने दी श्रद्धांजलि
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा तथा आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पकार के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि …
कांग्रेस का दावा-इंडिया ब्लॉक की रैली में जुटेंगे 10 लाख से ज्यादा लोग, व्यापारियों को नुकसान पहुंचाना मकसद नहीं
नयी दिल्ली । दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है। भाजपा नेताओं ने रैली के कारण व्यापारियों और आम लोगों को होने वाली परेशानियों पर सवाल उठाए, इसी बीच कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि …
सरदार पटेल की जयंती पर बोले सीएम योगी, राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता …
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री का विपक्षी दलों पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि दी। लखनऊ में जीपीओ के पटेल पार्क में आयोजित समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलने के साथ ही ‘सरदार पटेल एम्प्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने …
उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी के पद पर नई तैनाती
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें सात वरिष्ठ अफसर भी हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के साथ ही आईआईडीसी और एसीपी दीपक कुमार के सेवानिवृत होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उनके विभागों का बंटवारा किया गया है। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव बने …





