Main Storiesउत्तराखंडताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार, CM धामी ने घायलों को एयरलिफ्ट करने के दिए निर्देश

चमोली । उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के बीच क्रैश हो गया है। वहीं, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चमोली प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर वीटी-एचसीएक्स बद्रीनाथ से देहरादून के लिए टेकऑफ किया था। हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1.12 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी।

बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच यह हेलीकॉप्टर लापता हुआ है। आखिरी बार जोशीमठ के सामने हाथीपहाड़ के पीछे टॉप पर स्थित आर्मी पोस्ट के आसपास इसका संपर्क हुआ था। उसके बाद से हेलीकॉप्टर से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। मेडिकल टीम मौके पर रवाना हो गई है। हालांकि, हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की बात भी सामने आई। जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। खराब मौसम के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। प्रशासन और आर्मी की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुट गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं। बता दें कि बद्रीनाथ धाम भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित एक अत्यंत प्रसिद्ध और पवित्र हिंदू मंदिर है। यह देश के चार धामों में से एक प्रमुख तीर्थस्थल है। इसे भू-वैकुंठ यानी धरती पर भगवान विष्णु का स्वर्ग भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि यहां भगवान विष्णु ने तपस्या की थी। मौसम के प्रकोप से उनकी रक्षा करने के लिए माता लक्ष्मी ने बद्री यानी बेरी के वृक्ष का रूप धारण किया था, जिसके कारण इस स्थान का नाम बद्रीनाथ पड़ा। यह स्थान भगवान विष्णु के अवतार ऋषि नर और नारायण की तपस्थली भी माना जाता है। यहां भारी बर्फबारी के कारण मंदिर साल में केवल 6 महीने, अप्रैल-मई से नवंबर तक ही श्रद्धालुओं के लिए खुलता है। सर्दियों में मूर्ति को पास के जोशीमठ लाया जाता है।

CM योगी “गरीबों का पैसा निगल जाती थीं कांग्रेस-सपा, बंदरबांट कर देती थीं, अब पूरे 100 खाते में पहुंचते हैं”

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में गोरखपुर, …

Like us share us

योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) को नई पहचान दी है।वर्ष 2017 की तुलना …

Like us share us

हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान तेज

देहरादून । उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए छह लोगों के शवों को दुर्गम क्षेत्र से निकालने के लिए अभियान शनिवार सुबह फिर से शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभियान तड़के पांच बजे शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के दुर्गम पहाड़ी इलाके में …

Like us share us

राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश ने किया लौह पुरुष सरदार पटेल को नमन, राष्ट्रपति, पीएम मोदी और शाह ने दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा तथा आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पकार के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि …

Like us share us

पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली सूची जारी, 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

नयी दिल्ली । पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भगवंत मान एक बार फिर धुरी विधानसभा सीट से …

Like us share us

कांग्रेस का दावा-इंडिया ब्लॉक की रैली में जुटेंगे 10 लाख से ज्यादा लोग, व्यापारियों को नुकसान पहुंचाना मकसद नहीं

नयी दिल्ली । दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है। भाजपा नेताओं ने रैली के कारण व्यापारियों और आम लोगों को होने वाली परेशानियों पर सवाल उठाए, इसी बीच कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि …

Like us share us

सरदार पटेल की जयंती पर बोले सीएम योगी, राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता …

Like us share us

अभिजीत दीपके के करीबी सौरभ दास बोले, सरकार के लिए इंसानी बम की तरह हैं हम, कहीं भी फट जाते हैं

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरभ दास अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। अभिजीत दीपके के करीबी माने जाने वाले दास ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे सरकार के लिए इंसानी बम की तरह हैं और कहीं भी पहुंचकर फट जाते हैं। हालांकि, उन्होंने यह बात मजाकिया अंदाज में …

Like us share us

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री का विपक्षी दलों पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि दी। लखनऊ में जीपीओ के पटेल पार्क में आयोजित समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलने के साथ ही ‘सरदार पटेल एम्प्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने …

Like us share us

उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी के पद पर नई तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें सात वरिष्ठ अफसर भी हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के साथ ही आईआईडीसी और एसीपी दीपक कुमार के सेवानिवृत होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उनके विभागों का बंटवारा किया गया है। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव बने …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button