
नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े कथित धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने से छूट प्रदान कर दी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में औपचारिक रूप से आरोप तय करने के लिए राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। कार्यवाही के दौरान, राबड़ी देवी के वकील ने बताया कि वे स्वास्थ्य कारणों से अदालत में पेश होने में असमर्थ हैं। तेजस्वी यादव के मामले में, उनके वकील ने कहा कि उनकी फ्लाइट में देरी हो गई है और वे औपचारिकताएं पूरी करने के लिए दोपहर 2 बजे तक अदालत में पेश हो सकते हैं।

हालांकि, अदालत ने दोनों को उस दिन के लिए छूट दे दी और मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर के लिए तय कर दी। सुनवाई के दौरान, लालू प्रसाद यादव के वकील ने अदालत को बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके उस आवेदन पर ईडी को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने ट्रायल कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को चुनौती दी थी। वकील ने आगे बताया कि हाई कोर्ट ने उन्हें 3 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई तक ट्रायल कोर्ट से सुनवाई टालने का अनुरोध करने की छूट दी है। ट्रायल कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन आरोपियों को हाई कोर्ट से कोई रोक (स्टे) नहीं मिली है, उन्हें अगली सुनवाई की तारीख पर अदालत में पेश होना होगा। इस साल सितंबर में, राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश (पीएसी एक्ट) विशाल गोगने ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। अदालत ने माना कि उनके खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रथम दृष्टया मामला बनता है। अदालत ने इस मामले में सात आरोपियों को आरोपमुक्त भी कर दिया। ईडी के अनुसार, आरोपी 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव के केंद्रीय रेल मंत्री रहने के दौरान, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के होटलों के संचालन के लिए ठेके देने में हुई कथित अनियमितताओं से प्राप्त अवैध धन को ठिकाने लगाने में शामिल थे। केंद्रीय जांच एजेंसी का आरोप है कि होटल के रखरखाव के ठेके राजद प्रमुख के करीबी सहयोगियों से जुड़ी एक निजी कंपनी को दिए गए, जिसमें तय नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके बदले में, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों से जुड़ी एक श्बेनामीश् कंपनी के जरिए तीन एकड़ की बेशकीमती जमीन हासिल की गई। यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला, कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज किए गए एक मूल अपराध (प्रेडिकेट ऑफेंस) से जुड़ा है। लालू प्रसाद यादव ने इन आरोपों का लगातार खंडन किया है और उनका कहना है कि आईआरसीटीसी होटलों के लिए टेंडर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से दिए गए थे।
CM योगी “गरीबों का पैसा निगल जाती थीं कांग्रेस-सपा, बंदरबांट कर देती थीं, अब पूरे 100 खाते में पहुंचते हैं”
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में गोरखपुर, …
योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) को नई पहचान दी है।वर्ष 2017 की तुलना …
हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान तेज
देहरादून । उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए छह लोगों के शवों को दुर्गम क्षेत्र से निकालने के लिए अभियान शनिवार सुबह फिर से शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभियान तड़के पांच बजे शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के दुर्गम पहाड़ी इलाके में …
राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश ने किया लौह पुरुष सरदार पटेल को नमन, राष्ट्रपति, पीएम मोदी और शाह ने दी श्रद्धांजलि
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा तथा आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पकार के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि …
कांग्रेस का दावा-इंडिया ब्लॉक की रैली में जुटेंगे 10 लाख से ज्यादा लोग, व्यापारियों को नुकसान पहुंचाना मकसद नहीं
नयी दिल्ली । दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है। भाजपा नेताओं ने रैली के कारण व्यापारियों और आम लोगों को होने वाली परेशानियों पर सवाल उठाए, इसी बीच कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि …
सरदार पटेल की जयंती पर बोले सीएम योगी, राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता …
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री का विपक्षी दलों पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि दी। लखनऊ में जीपीओ के पटेल पार्क में आयोजित समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलने के साथ ही ‘सरदार पटेल एम्प्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने …
उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी के पद पर नई तैनाती
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें सात वरिष्ठ अफसर भी हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के साथ ही आईआईडीसी और एसीपी दीपक कुमार के सेवानिवृत होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उनके विभागों का बंटवारा किया गया है। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव बने …





