HealthMain Storiesnewsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताजा खबरेबड़ी खबरराष्ट्रीय

मां के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ, करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी की अगवानी

 उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरिद्वार में मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने लखनऊ का रुख किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर में लखनऊ पहुंचने पर पीएम मोदी के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री शाम को पांच पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी की अगवानी करेंगे। पीएम मोदी लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे।

कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में उनके पैतृक गांव पंचूर में दिन में 11 बजे निधन हो गया था। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कर्मभूमि गोरखपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित कर रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर के लिए गोरखनाथ मंदिर गए और फिर वहां कुछ देर एकांत में रहने के बाद लखनऊ होकर उत्तराखंड गये।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट में अपनी मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया। यहां उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और अन्य नेता मौजूद रहे।

मां के अंतिम संस्कार के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिर काम पर लौट आए। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लखनऊ दौरे पर आगमन के दौरान लखनऊ एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करेंगे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button