Main Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

UP ने रोका मोदी का रथ, इसलिए अब कम बोल रहे हैं पीएम, खरगे ने अमित शाह पर भी साधा निशाना

लखनऊ संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने चुनावी नारे अबकी बार 400 पार का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने मोदी के रथ को रोक दिया है। इसी वजह से अब प्रधानमंत्री पहले की तरह बोलते नजर नहीं आते। खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला और उन पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभाओं में 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा करते थे, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने उनके इस अभियान पर रोक लगा दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अश्वमेध के घोड़े की लगाम लखनऊ में पकड़ ली गई है। अब प्रधानमंत्री कम बोलते हैं और अमित शाह भी पहले की तुलना में कम बयान देते हैं। खरगे ने कहा कि संविधान दिवस पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की एकजुटता देखकर उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कांग्रेस के कार्यक्रमों से डरती है। इसी कारण पार्टी को संविधान दिवस पर मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है और पार्टी एक दिन मार्च जरूर निकालेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद में बाबा साहब आंबेडकर को लेकर अमित शाह की टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई। खरगे ने आरोप लगाया कि शाह ने कहा था कि आंबेडकर का नाम लेना आजकल फैशन बन गया है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या बाबा साहब का नाम लेना फैशन है? खरगे ने कहा कि आंबेडकर ने देश को संविधान दिया और हर नागरिक को अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने यह भी कहा कि आंबेडकर को संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर खुद आश्चर्य हुआ था, क्योंकि वे कांग्रेस की आलोचना करते थे। इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। खरगे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और बाबा साहब ने देश के नागरिकों को मतदान का अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जबकि भाजपा अब लोगों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन का जिक्र करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ आने को भाजपा के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई का हिस्सा बताया। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए खरगे ने नए श्रम कानूनों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही इन कानूनों का विरोध करती रही है और किसानों से जुड़े कानूनों को लेकर भी पार्टी ने यही रुख अपनाया था। खरगे ने महंगाई और मजदूरों की आर्थिक स्थिति का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं, लेकिन भाजपा का खजाना लगातार भर रहा है। उन्होंने ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग की कार्रवाई का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि इन एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब देश में कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व की जरूरत है।

मुख्यमंत्री योगी “संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अवसर मिलने पर संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी “भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, आम नागरिक में निहित”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक में निहित है। संविधान ने प्रत्येक भारतीय को यह अधिकार और दायित्व दिया है कि वह देश का वास्तविक संरक्षक है। कोई व्यक्ति या परिवार यह दावा नहीं कर सकता …

Like us share us

प्रियंका गांधी “हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है”

नयी दिल्ली संविधान दिवस के मौके पर गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हमारा संविधान हर एक भारतवासी का सुरक्षा …

Like us share us

तिरुपति बालाजी मंदिर को 160 करोड़ का सोना दान करेगा कारोबारी, 121 किलो के आभूषण लेकर पहुंचा भक्त

तिरुपति आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में एक भक्त की ओर से किए जा रहे विशाल सोने के दान की चर्चा है। भगवान वेंकटेश्व्र स्वामी को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण भेंट किए जाने हैं। इनकी अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) …

Like us share us

कभी भी बुलाया जा सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, मंत्रियों-सांसदों ने टालीं यात्राएंय महिला आरक्षण पर नजर

नयी दिल्ली संसद के आगामी सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार 15 दिसंबर से पहले कभी भी संसद का सत्र बुला सकती है। इसी आशंका के बीच केंद्रीय मंत्रियों और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने फिलहाल अपनी यात्राएं टाल दी हैं। …

Like us share us

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, पैकेट पर दिखाना होगा ज्यादा चीनी, नमक और वसा का चेतावनी लेबल

नयी दिल्ली खाद्य पदार्थों में अधिक चीनी, नमक और वसा की मात्रा को लेकर बढ़ती स्वास्थ्य चिंताओं के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। अदालत ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से खाद्य उत्पादों पर फ्रंट-ऑफ-पैकेज न्यूट्रिशन लेबलिंग (एफओपीएनएल) को प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाने को …

Like us share us

CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी जानकारी

नयी दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास के खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है, जिससे उनके विदेश जाने पर रोक लगी है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में यह जानकारी दी। सौरव दास की विदेश जाने से रोकने के खिलाफ दायर याचिका पर गुरुवार को दिल्ली …

Like us share us

UP ने रोका मोदी का रथ, इसलिए अब कम बोल रहे हैं पीएम, खरगे ने अमित शाह पर भी साधा निशाना

लखनऊ संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने चुनावी नारे अबकी बार 400 पार का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने मोदी के रथ को रोक दिया है। इसी वजह …

Like us share us

दलित का बेटा सीएम, अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम, ओवैसी का योगी और अखिलेश पर हमला, बोले, मौकापरस्ती का दौर खत्म

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम की संयुक्त महारैली आयोजित की गई। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद दोनों दलों की यह पहली बड़ी संयुक्त जनसभा रही। …

Like us share us

लखनऊ में घर बनाने का सपना होगा पूरा, वरुण विहार और नैमिष नगर में 4000 प्लॉटों का नया पंजीकरण

आगरा एक्सप्रेसवे की वरुण विहार व सीतापुर रोड की नैमिष नगर योजना के पहले चरण में जिन लोगों को भूखंड नहीं मिल सके वह निराश न हो। एलडीए जल्द ही दोनों योजनाओं के लिए दूसरे चरण का पंजीकरण खोलेगा। इस बार भूखंडों की संख्या चार हजार होने की उम्मीद है। इन दिनों उन लोगों से …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button