
नयी दिल्ली संसद के आगामी सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार 15 दिसंबर से पहले कभी भी संसद का सत्र बुला सकती है। इसी आशंका के बीच केंद्रीय मंत्रियों और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने फिलहाल अपनी यात्राएं टाल दी हैं। हालांकि, अभी तक सांसदों को यात्रा नहीं करने के संबंध में कोई औपचारिक निर्देश जारी नहीं किया गया है, लेकिन कम समय के नोटिस पर सत्र बुलाए जाने की संभावना को देखते हुए सभी को उपलब्ध रहने की सलाह दी गई है।
मामले से परिचित लोगों के मुताबिक, संसद सत्र की तारीखों की घोषणा जल्द हो सकती है। कुछ सांसदों का अनुमान है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में सदन की कार्यवाही शुरू हो सकती है। सत्तारूढ़ गठबंधन के एक सांसद के अनुसार, सरकार कम समय के नोटिस पर संसद की बैठक बुला सकती है। ऐसे में सांसदों को अपने कार्यक्रम इस तरह रखने को कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर वे तत्काल दिल्ली पहुंच सकें।
इस बीच, मौजूदा मॉनसून सत्र का औपचारिक सत्रावसान अब तक नहीं हुआ है। विपक्षी दलों ने इस देरी पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि मॉनसून सत्र का सत्रावसान नहीं होना असंवैधानिक नहीं है। आगामी सत्र में सरकार की प्राथमिकता महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने की हो सकती है। प्रस्ताव का उद्देश्य 2029 तक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना है। इसके लिए सरकार विपक्षी दलों से बातचीत कर रही है और विधेयकों के समर्थन की अपील कर रही है। सरकार का प्रस्ताव लोकसभा की सीटों की संख्या में भी बढ़ोतरी करने से जुड़ा है। प्रस्तावित संविधान संशोधन के तहत परिसीमन के बाद लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 तक करने की योजना है। सरकार का कहना है कि इससे महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार होगा और राज्यों का आनुपातिक प्रतिनिधित्व भी सुरक्षित रखा जाएगा।

हालांकि, विपक्षी दल चाहते हैं कि राज्यों के प्रतिनिधित्व को लेकर सरकार के आश्वासन विधेयकों में स्पष्ट रूप से दर्ज हों। कुछ विपक्षी दलों का सुझाव है कि महिला आरक्षण मौजूदा 543 लोकसभा सीटों के आधार पर ही लागू किया जाए। संसद का नया सत्र बुलाने के लिए राष्ट्रपति की ओर से समन जारी किया जाना जरूरी है। आमतौर पर सांसदों को सत्र शुरू होने से पहले इसकी सूचना दी जाती है। हालांकि, यदि मौजूदा मॉनसून सत्र का ही विस्तार किया जाता है, तो नए समन की आवश्यकता नहीं होगी। फिलहाल सरकार की ओर से सत्र की तारीखों का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन मंत्रियों और सांसदों की बदली हुई यात्रा योजनाओं से संसद की कार्यवाही जल्द शुरू होने की अटकलें तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर सरकार की आधिकारिक घोषणा और आगामी सत्र के एजेंडे पर है।
मुख्यमंत्री योगी “संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अवसर मिलने पर संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष …
मुख्यमंत्री योगी “भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, आम नागरिक में निहित”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक में निहित है। संविधान ने प्रत्येक भारतीय को यह अधिकार और दायित्व दिया है कि वह देश का वास्तविक संरक्षक है। कोई व्यक्ति या परिवार यह दावा नहीं कर सकता …
प्रियंका गांधी “हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है”
नयी दिल्ली संविधान दिवस के मौके पर गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हमारा संविधान हर एक भारतवासी का सुरक्षा …
तिरुपति बालाजी मंदिर को 160 करोड़ का सोना दान करेगा कारोबारी, 121 किलो के आभूषण लेकर पहुंचा भक्त
तिरुपति आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में एक भक्त की ओर से किए जा रहे विशाल सोने के दान की चर्चा है। भगवान वेंकटेश्व्र स्वामी को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण भेंट किए जाने हैं। इनकी अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) …
कभी भी बुलाया जा सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, मंत्रियों-सांसदों ने टालीं यात्राएंय महिला आरक्षण पर नजर
नयी दिल्ली संसद के आगामी सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार 15 दिसंबर से पहले कभी भी संसद का सत्र बुला सकती है। इसी आशंका के बीच केंद्रीय मंत्रियों और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों ने फिलहाल अपनी यात्राएं टाल दी हैं। …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, पैकेट पर दिखाना होगा ज्यादा चीनी, नमक और वसा का चेतावनी लेबल
नयी दिल्ली खाद्य पदार्थों में अधिक चीनी, नमक और वसा की मात्रा को लेकर बढ़ती स्वास्थ्य चिंताओं के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। अदालत ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से खाद्य उत्पादों पर फ्रंट-ऑफ-पैकेज न्यूट्रिशन लेबलिंग (एफओपीएनएल) को प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाने को …
CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी जानकारी
नयी दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास के खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है, जिससे उनके विदेश जाने पर रोक लगी है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में यह जानकारी दी। सौरव दास की विदेश जाने से रोकने के खिलाफ दायर याचिका पर गुरुवार को दिल्ली …
UP ने रोका मोदी का रथ, इसलिए अब कम बोल रहे हैं पीएम, खरगे ने अमित शाह पर भी साधा निशाना
लखनऊ संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने चुनावी नारे अबकी बार 400 पार का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने मोदी के रथ को रोक दिया है। इसी वजह …
दलित का बेटा सीएम, अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम, ओवैसी का योगी और अखिलेश पर हमला, बोले, मौकापरस्ती का दौर खत्म
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम की संयुक्त महारैली आयोजित की गई। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद दोनों दलों की यह पहली बड़ी संयुक्त जनसभा रही। …




