ताजा खबरेबिज़नेस

प्ले स्टोर से हटाया गया पेटीएम पढ़े पूरी रिपोर्ट

घरेलू डिजिटल पेमेंट ऐप पेटीएम को गूगल ने अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है। पेटीएम ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि उसका एंड्रॉयड ऐप नए डाउनलोड या अपडेट के लिए गूगल प्ले स्टोर पर अस्थायी तौर पर उपलब्ध नहीं है। हम जल्द ही वापसी करेंगे। कंपनी ने कहा कि आपकी राशि पूरी तरह से सुरक्षित है और आप पेटीएम ऐप को सामान्य तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

उधर, गूगल ने कहा है कि प्ले स्टोर फैंटेसी क्रिकेट, ऑनलाइन कसीनो और दूसरे गैंबलिंग ऐप को भारत में इजाजत नहीं देता है। अगर कोई ऐसा करता है तो यह पॉलिसी का वॉयलेशन है।

गूगल ने कहा- ऑनलाइन कसीनो की इजाजत नहीं

गूगल ने कहा है कि वह ऑनलाइन कसीनो और स्पोर्ट्स बेटिंग को सुविधा देने वाली गैरकानूनी गैंबलिंग की इजाजत नहीं दे सकता है। गूगल की प्रोडक्ट, एंड्रॉयड सिक्योरिटी और प्राइवेसी की वाइस प्रेसीडेंट सुजैन फ्रे ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘जब कोई ऐप इन पॉलिसीज का उल्लंघन करता है तो हम डवलपर को इसकी जानकारी देते हैं। जब तक डवलपर पॉलिसी के अनुसार बदलाव करता है तब तक ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया जाता है।’

Like us share us

Related Articles

Back to top button