उत्तर प्रदेशताजा खबरेराष्ट्रीय

एक्शन में UP पुलिस : मेरठ में बिना मास्क घर से बहार निकले लोगों पर 500-500 का लगा जुर्माना

उत्तर प्रदेश के हर जिले में कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जबकि इससे बचाव का एक मात्र तरीका सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना है। इसी कड़ी में मेरठ में मास्क न पहनने वालों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को सड़क पर बिना मास्क लगाकर निकलने वालों पर शिकंजा कसा गया। शहर और देहात में मास्क को लेकर एक साथ अभियान चलाया गया। इस दौरान जो व्यक्ति बिना मास्क नजर आए। उन पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है।

बेगमपुल चौराहे पर चला सघन अभियान
दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को कोविड-19 से बचाव को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस को एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में सोमवार को शहर के मुख्य चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एएसपी बेगमपुर चौराहे पर खुद उतरे। इस दौरान बस से लेकर दोपहिया वाहनों पर चलने वालों को चेक किया गया। साथ ही मास्क न लगाने पर जुर्माना लगाया गया।

Like us share us

Related Articles

Back to top button