उत्तर प्रदेशताजा खबरे

डीएम.एसपी ने दीपदान मेले की तैयारियों का लिया जायजा

चित्रकूट जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने गुरुवार को दीपावली अमावस्या मेला को लेकर तीर्थ क्षेत्र रामघाटए परिक्रमा मार्ग सहित पूरे मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


उन्होंने  सफाईए पेयजलए प्रकाश व्यवस्थाए पार्किंग व्यवस्थाए कंट्रोल रूमए स्वास्थ्य सुविधाएंए सीसीटीवी कैमरेए मां मंदाकिनी गंगा में बैरीकेटिगए नावए गोताखोर आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर से कहा कि पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर यह व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

अगर कहीं पर कोई अभी भी कमी है तो उसकी तत्काल संबंधित विभाग से व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। पार्किंग स्थलों पर सफाईए प्रकाश व्यवस्थाए पेयजल आदि सभी सुविधाएं करा दी जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए

कि सभी व्यवस्थाएं अपने विभाग से संबंधित पूर्ण कराले ताकि मेला के दौरान तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।


इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेयए  उप जिलाधिकारी सदर राम प्रकाशए पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार यादवए जिला पंचायत राज अधिकारी  संजय कुमार पांडेयए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी  नरेंद्र मोहन मिश्र आदि मौजूद रहे ।

Like us share us

Related Articles

Back to top button