उत्तर प्रदेशताजा खबरे

केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

कार्यकर्ताओं  ने–सुलतानपुर।आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने

बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में पार्टी संस्थापक एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन केक काटकर मनाया। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के दीर्घायु होने

की मंगलकामना करते हुए एक दूसरे को केक एवम  मिष्ठान्न खिलाया।

गुरुवार 3 दिसंबर 2020 को आज़ाद समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद का जन्मदिन बड़े ही

धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने केक काटकर कार्यकर्ताओं को वितरित कराया ।

इस अवसर पर कई लोगों ने आजाद समाज पार्टी की नीतियों में आस्था व विश्वास व्यक्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

मौजूद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की । इस मौके पर जिला प्रभारी

ताज़ीम खान, जिला महासचिव महेश राम गौतम, महादेव, जिला उपाध्यक्ष मेराज़ हुसेन, निसार अहमद अंसारी,

जिला सचिव चंद्र राज, मोहम्मद अहमद उर्फ राजू, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल रहमान खान, जिला मीडिया प्रभारी राम जतन वर्मा, विधानसभा

अध्यक्ष राजकुमार गौतम,

तंज़ीम अली सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष कुड़वार मोहम्मद हफ़ीज़, मण्डल प्रवक्ता भीम आर्मी हरिशंकर राव,

विधानसभा सचिव सद्दाम, नंदन कुमार, के अलावा विकास वर्मा, राजेन्द्र कुमार, अंकित कुमार, कर्मराज, शेबू अंसारी सहित कई दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button