उत्तर प्रदेशताजा खबरे

सपा नेता मेराज अहमद ने निकाली किसान यात्रा



सुल्तानपुर। मंगलवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नि0 राष्ट्रीय सचिव मेराज अहमद के नेतृत्व में इसौली विधानसभा के डोमनपुर

बहमरपुर कोटिया पिपरी मवैया सरैया पूरे विसेन अलीगंज मनियारी  दाऊदपुर खोखीपुर आदि गाँव मे किसान यात्रा निकाली गई ।

   किसान यात्रा के दौरान श्री मेराज अहमद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पूरे देश का किसान रोड पर है

प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दुगनी करने की बात की थी आय तो दुगनी नही हुई पर आधी ज़रूर हो गयी किसान जी तोड़ मेहनत व पसीना बहा कर फसल तैयार करता है

व्यापारी उसका मूल्य तय करता  जबकि पूजीपति जो सामान तैयार करता है

अपना मूल्य वह खुद तय करता है। व्यापारी किसानों की फसल का पूरा नही देता आज आप देख रहे

किसान का धान 10 रुपये में व्यापारी लोग खरीद रहे इसमे किसान की लागत क्या उसकी मेहनत का पैसा भी नही मिल रहा। अजीब माजरा है

ज़मीन का पानी पूंजीपति लोग निकाल कर थोड़ी सी सफाई कर 20 रुपये लीटर बेचता है

और किसान को मेहनत कर 6 माह इंतेज़ार के बाद 10 रुपये। आगे मेराज अहमद ने कहा कि अगर ये विल वापस न लिया तो ये आंदोलन चलता रहेगा ।

Like us share us

Related Articles

Back to top button