उत्तर प्रदेश

सामुदायिक शौचालयों की सफाई हेतु मशीनीकृत सफाई परियोजना का शुभारंभ


प्रयागराज। महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने आज प्रयागराज लायन वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा समुदायिक शौचालयों की सफाई हेतु आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण मशीनीकृत सफाई परियोजना का फीता काट कर शुभारंभ किया तथा मशीनों को हरी झंडी दिखाई। इन मशीनों द्वारा लभगभ 30-40 मिनट में शौचालय की सम्पूर्ण सफाई हो पाएगी। महापौर ने बताया कि प्रयागराज शहर की सफाई व्यवस्था को उत्तम बनाये रखने के लिए स्वीपिंग मशीन भी लिया जा रहा है, जल्द ही उसे भी नगर निगम में शामिल कर शहर की व्यवस्थाओं को बनाये रखने के लिए उपयोग में लगाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अभियंता ई.सतीश कुमार, लायन वेस्ट मैनेजमेंट के प्रोजेक्ट हेड मनोज मिश्र, मार्केटिंग हेड सिराज तिवारी, मैनेजर कुलदीप तिवारी, क्षेत्रीय पार्षद अशोक सिंह, अनूप मिश्र नामित पार्षद, राजेश निषाद नामित पार्षद, पूर्व पार्षद राजेश कुशवाहा, रविन्द्र कुमार जोनल अधिकारी, संजय मगमई जोनल अधिकारी, पुरषोत्तम अवर अभियंता आदि उपस्थित रहे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button