उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में खिचड़ी भोज का कार्यक्रम सम्पन्न


लखनऊ।केजीएमयू के प्रागंण में  मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गुरूवार को खिचड़ी भोज का कार्यक्रम सुबह 11 बजें स्थित शिव मंदिर के समीप किया गया। जिसमें लगभग तीन हजार लोग सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का आयोजन अतुल उपाध्याय ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्मचारी परिषद केजीएमयू ने किया। इस कार्यक्रम में रेजिडेंट डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से प्रमुख रूप से डॉक्टर कावेरी डांडे, डॉ कृष्णा चौबे,डॉ अमरपाल यादव, डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव, डॉक्टर अंबरीश मिश्रा का प्रमुख सहयोग रहा। इस कार्यक्रम के पश्चात कैंसर से पीड़ित रोगियों के परिजनों को भी खिचड़ी वितरित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में से आशुतोष द्विवेदी रजिस्टार केजीएमयू ,राकेश त्रिपाठी प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी, गोविंद शुक्ला प्रेसिडेंट लखनऊ बार काउंसिल ,डॉ संदीप तिवारी, डॉ समीर मिश्रा, डॉ एसएन शंखवार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक केजीएमयू ,डॉक्टर लक्ष्य यादव सहित उपस्थित रहे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button