उत्तर प्रदेश

प्रखर समाजवादी नेता स्व विश्राम सिंह यादव की 82 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई


हरपालपुर,हरदोई।समाजवादी नेता स्व विश्राम सिंह यादव की 82 वीं जयंती धूमधाम से कटियारी डिग्री कालेज हरपालपुर में केक काटकर मनाया गया और आज से विधानसभा चुनाव2022 के प्रचार अभियान की शुरुआत की गई और इस अभियान का नाम लक्ष्य 1.5 लाख रखा गया।आज से पम्मू यादव ने ये भी घोषणा की जब बाइस में बाइसकिल एवं लक्ष्य 1.5 लाख पूरा नहीं हो जाता तब तक घर नही जाएंगे,क्षेत्र में लगातार रहूँगा और किसी न किसी गांव में रात्रि विश्राम करेंगें।भाजपा सरकार को उखाड़ने को सवायजपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया और आज से अभियान में लगेंगे।कटियारी डिग्री कालेज के प्रांगण में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जबतक देश व प्रदेश से अत्याचारी भाजपा सरकार हटा नही लेंगें तबतक चैन से नही बैठेंगे तभी स्व विश्राम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button