उत्तर प्रदेश

मृतक होमगार्ड के परिजनों से मिलते डीजी होमगार्ड विजय कुमार

मृतक होमगार्ड के परिजनों से मिलते डीजी होमगार्ड विजय कुमार
दुर्घटना में बाइक सवार दो होमगार्ड की मौत
ऽ डीजी होमगार्ड ने परिजनों को बंधाया ढ़ांढस, मृतक आश्रित नौकरी दिलाना का दिया आश्वासन
अयोध्या।(आरएनएस) जनपद के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के डाभासेमर ट्रेनिंग सेंटर के सामने प्रयागराज हाईवे पर पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो होमगार्ड की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कोछा बाजार निवासी अजय कुमार तिवारी और अशोक कुमार तिवारी होमगार्ड पद पर तैनात हैं जो शहर से ड्यूटी कर वापस घर जा रहे थे। वह जैसे ही पूराकलंदर थाना क्षेत्र के डाभासेमर- प्रयागराज मार्ग पर ट्रेनिंग सेंटर के सामने पहुंचे वहीं से सुल्तानपुर की तरफ से शहर जा रही पिकअप ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूराकलंदर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने पिकअप व उसके ड्राइवर को पकड़ लिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीजी होमगार्ड विजय कुमार अयोध्या पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों होम गार्डों के परिजनों को ढांढस बंधाया। डीजी होमगार्ड विजय कुमार ने कहा कि दोनों मृतक होमगार्डों के मृतक आश्रित को नौकरी दी जाएगी इसके अलावा जो बीमा एक्सीडेंटल क्लेम होगा वह मिलेगा वहीं उन्होंने कहा कि विभागीय क्षमता के अनुसार उनके परिवार की मदद भी की जाएगी।

Like us share us

Related Articles

Back to top button