उत्तर प्रदेश

अन्नदाता यूनियन ने ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा


काकोरी, लखनऊ। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम निवास यादव,राष्ट्रीय महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह, एवं वीरेंद्र कुमार रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय की सहमति से लखनऊ जिलाध्यक्ष लवकुश यादव द्वारा प्रेषित सूची में से लखनऊ जिले के 6 ब्लाक अध्यक्षों के नामों पर स्वीकृति प्रदान की गई। ब्लाक-बक्शी का तालाब में देवेन्द्र सिंह, चिनहट में राकेश यादव, काकोरी में दिपांशु वर्मा, मलिहाबाद में भइय्या लाल यादव, सरोजनीनगर में उदय यादव तथा गोसाईगंज में शिव कुमार यादव के नामों की घोषणा की गयी है राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के सदस्यगणों द्वारा नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्षों को हार्दिक बधाई देने वालों में मुख्य रूप से चौधरी इंद्रपाल सिंह, सत्यापाल वर्मा, जय सिंह, रामलखन बघेल, सरोजनी वर्मा, रामदुलारे वाल्मीकि, शशांक मालवीय, सर्वेश यदुवंश, वीरेंद्र कुमार रावत, अरविंद यादव,  मुलायम यादव, दुर्गेश पाल, करमचंद, रोहित यादव, विमल यादव, सुभाष गोस्वामी, अनिल यादव, कालीचरण, सद्दाम हुसैन, रंजीत यादव, मोहित कुमार, अमित मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, ललित साहू, बलराम यादव, प्रवीण कुमार सिंह, नन्द किशोर यादव आदि सदस्यगण मुख्य रूप से शामिल रहे।

Like us share us

Related Articles

Back to top button